भभुआ नगर में लगीं महापुरुषों की प्रतिमाएं उपेक्षित

कैमूर। जिला मुख्यालय भभुआ नगर में कई महापुरुषों की प्रतिमा लगाई गई हैं। इन महापुरुषों के नाम पर चौक-चौराहों का नाम भी है। इन महापुरुषों की प्रतिमाओं की देखभाल ठीक तरीके से नहीं हो पा रही है। इससे नागरिकों में असंतोष देखा जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Aug 2021 04:58 PM (IST) Updated:Thu, 19 Aug 2021 05:45 PM (IST)
भभुआ नगर में लगीं महापुरुषों की प्रतिमाएं उपेक्षित
भभुआ नगर में लगीं महापुरुषों की प्रतिमाएं उपेक्षित

कैमूर। जिला मुख्यालय भभुआ नगर में कई महापुरुषों की प्रतिमा लगाई गई हैं। इन महापुरुषों के नाम पर चौक-चौराहों का नाम भी है। इन महापुरुषों की प्रतिमाओं की देखभाल ठीक तरीके से नहीं हो पा रही है। इससे नागरिकों में असंतोष देखा जा रहा है। नगर के बुद्धिजीवी लोगों का कहना है कि कचहरी मार्ग में टाउन हाई स्कूल के आगे चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा लगाई गई है। चंद्रशेखर आजाद ने स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उनके योगदान को आज भी लोग याद करते हैं। लेकिन उनकी प्रतिमा के लिए छाया तक की व्यवस्था नहीं की जा रही है। महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ सफाई भी नहीं कराई जाती। अवसर विशेष पर कुछ सफाई करा कर माल्यार्पण कर दिया जाता है, इसके बाद फिर उसी अवसर विशेष पर सफाई होती है। इस बीच महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई की याद नहीं आती। नगर के लोगों ने कहा कि यहां नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित नहीं कराई गई है। यह काफी गंभीर बात है। जबकि एकता चौक के पास स्थित पार्क में नेता जी की प्रतिमा लगवाने का निर्णय लिया गया था। लेकिन यह निर्णय आज तक पुरा नहीं हो सका। नगर के समाजसेवी बिरजू सिंह पटेल, रामाकांत तिवारी, सुरेंद्र अग्रवाल, श्याम नारायण तिवारी आदि ने कहा कि नेता जी की प्रतिमा लगवाने का कार्य होना चाहिए। साथ ही चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा की छाया की व्यवस्था भी कराई जाए। इस पर प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। उक्त लोगों ने कहा कि सदर अस्पताल के पास शहीद अंतुराम का स्मारक भी उपेक्षित हैं। इनके नाम पर सदर अस्पताल का नाम कराने की मांग काफी वर्षों से लोग कर रहे हैं लेकिन यह मांग भी अब तक पुरी नहीं हो सकी।

chat bot
आपका साथी