प्राचार्य की सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह आयोजित

अनुग्रह कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय गया के प्राचार्य राम सुंदर प्रसाद ¨सह के सेवानिवृत्ति के अवसर पर एक सम्मान समारोह आयोजित की गई। जिला शिक्षा पदाधिकारी रंजीत पासवान ने बताया कि राम सुंदर प्रसाद ¨सह लगभग 29 वर्ष के बाद सेवानिवृत्त हो रहे।

By Edited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 11:31 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 09:50 AM (IST)
प्राचार्य की सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह आयोजित
समारोह में सम्‍मानित किए जा रहे सेवानिवृत शिक्षक। जागरण।

जागरण संवाददाता, गया। अनुग्रह कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय गया के प्राचार्य राम सुंदर प्रसाद ¨सह के सेवानिवृत्ति के अवसर पर एक सम्मान समारोह आयोजित की गई। जिला शिक्षा पदाधिकारी रंजीत पासवान ने बताया कि राम सुंदर प्रसाद ¨सह लगभग 29 वर्ष के बाद सेवानिवृत्त हो रहे। शिक्षक के लिए गर्व की बात है कि शिक्षा के क्षेत्र में काम करने के बाद बेदाग सेवानिवृत्त हो रहे।

छात्राओं के द्वारा सर्वप्रथम स्वागत गान की प्रस्तुति की गई। उसके बाद मनीष कुमार पाठक संगीत शिक्षक के दौरान एक ग़•ाल की प्रस्तुति की गई। अंत में छात्राओं के द्वारा विदाई गान की भी प्रस्तुति की गई। शिक्षकों की तरफ से उपहार के स्वरूप सामग्री दी गई। विद्यालय के वरीय शिक्षक दिवाकर प्रसाद से को विद्यालय का प्रभार दिया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक भी उपस्थित हुए।

विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

टिकारी प्रखंड अंर्तगत आदर्श संकुल संसाधन केंद्र का प्रशिक्षण सोमवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय खैरा में शुरू किया गया। जिसमे लोक भागीदारी एवं वातावरण निर्माण हेतु विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों को ई कंटेंट के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। यह प्रशिक्षण विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों को विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण निर्माण के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए बिहार शिक्षा परियोजना द्वारा ई कन्टेंट भी प्रदान किया गया। जिसके माध्यम से लोगों को प्रशिक्षण प्राप्त करने में आनंद की अनुभूति हुई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मध्य विद्यालय खैरा के अलावा आदर्श मध्य विद्यालय टिकारी, मध्य विद्यालय जलालपुर, मध्य विद्यालय महमदपुर और प्राथमिक विद्यालय जलालपुर के विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यगण उपस्थित हुए। आदर्श मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुकेश प्रसाद वर्मा ने बताया कि सक्रिय शिक्षा समिति के फलस्वरुप ही किसी भी विद्यालय का समुचित विकास होता है।

प्रखंड के मध्य विद्यालय राजपुर संकुल के विद्यालय शिक्षा समिति का दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार से शुरू हुआ। ई-कंटेंट के माध्यम से उत्क्रमित उच्च विद्यालय परसावां में हुए प्रशिक्षण में संकुल समन्वयक सह प्रशिक्षणदाता मो नेयाज हैदर के नेतृत्व में किया गया। दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण में विद्यालय शिक्षा समिति के पदेन अध्यक्ष विद्यालय के प्रधानाध्यापक, सचिव स्थानीय वार्ड सदस्य के अलावा अन्य सदस्य शामिल हुए। सहायक प्रशिक्षक रजनीश कुमार के अलावा संचालक दिनेश कुमार के साथ मध्य विद्यालय राजपुर, परसावां, सुढनी, बगाही व धर्मशाला के वीएसएस सदस्य शामिल रहे।

सोमवार से विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों को लोक भागीदारी एवं वातावरण निर्माण हेतु सामुदायिक प्रतिनिधियों को सशक्त बनाने हेतु ई कंटेंट के माध्यम से रंगलाल प्लस टू विद्यालय में दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ रंगलाल प्लस टू विद्यालय के सेवानिवृत्त पूर्व प्राचार्य सत्य नारायण ¨सह एवं वर्तमान प्राचार्य राजबली राम द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया गया । जिसमें मनोरमा कन्या मध्य विद्यालय शेरघाटी ,मध्य विद्यालय दुलहिन मंदिर, मध्य विद्यालय महमदपुर, प्राथमिक विद्यालय नया बाजार, उर्दू प्राथमिक विद्यालय काजी मोहल्ला तथा उर्दू प्राथमिक विद्यालय रमना चट्टी के विद्यालय शिक्षा समिति के प्रधानाध्यापक, सचिव एवं अन्य चार चार सदस्य प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी