बिहार में बीज की होम डिलीवरी, गया के 10 हजार से ज्‍यादा किसान हो चुके लाभांवित, ऐसे करना होगा ऑर्डर

कृषि विभाग होम डिलीवरी के तहत किसानों के घर तक धान की बीज पहुंचा रहा है। 11 हजार 533 किसानों को होम डिलीवरी के तहत धान का बीज पहुंचा दिया गया है। किसानों को बीज लेने के लिए बिहार राज्य बीज निगम के वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना है।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 05:01 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 11:19 PM (IST)
बिहार में बीज की होम डिलीवरी, गया के 10 हजार से ज्‍यादा किसान हो चुके लाभांवित, ऐसे करना होगा ऑर्डर
किसानों को की जा रही बीज की होम डिलीवरी। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

जागरण संवाददाता, गया। कृषि विभाग होम डिलीवरी के तहत किसानों के घर तक धान की बीज पहुंचा रहा है। 11 हजार 533 किसानों को होम डिलीवरी के तहत धान का बीज पहुंचा दिया गया है। इसमें कई तरह के बीच है। किसानों को बीज लेने के लिए बिहार राज्य बीज निगम के वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना है।

आवेदन सिर्फ रजिस्टर्ड किसान ही कर सकते है। एक किसानों को 30 किलों तक दिया जा रहा है। इसमें धान के कई तरह के बीज है। ऐसे मुख्यरूप से धान के बीज में सवैर श्री, राजेंद्र स्वेता, राजेंद्र नीलम एवं अराइव गोल्ड है। जिला कृषि पदाधिकारी सुदामा महतो ने कहा कि धान का बीज का होम डिलीवरी जिले के सभी प्रखंडों में किया जा रहा है। जिससे किसानों को बीज की खरीदारी बाजार से नहीं करना पड़ रहा है। होम डिलीवरी बीज पर सरकार द्वारा 50 से 90 फीसदी तक अनुदान दिया जा रहा है।

पहली बार घर तक पहुंचा बीज

डुमरिया प्रखंड के किसान चंदन प्रसाद ने कहा कि पहली बार कृषि विभाग द्वारा धान का बीज घर तक पहुंचा है। बीज खरीदने के लिए शेरघाटी जाना पड़ता है। इस वर्ष घर में बीज पहुंच गया।  वहीं वजीरंगज प्रखंड के किसान संजीत कुमार कहते है कि होम डिलीवरी के साथ-साथ बीज काफी सस्ता है। सरकारी जो बीज 40 रुपये किलो दे रहा है वह बाजार में दुगनी दाम पर बिक रहा है। साथ ही बाजार में  नकली बीज भी काफी मात्रा में है। कृषि विभाग काफी अच्छा काम कर रहा है।

किस प्रखंड में कितने किसानों को की गई होम डिलीवरी

प्रखंड का नाम - किसानों की संख्या आमस  - 136 अतरी   - 158 बांकेबाजार  - 603 बेलागंज   - 52 बाराचट्टी  - 124 बोधगया  - 987 डोभी  -  271 डुमरिया  - 765 फतेहपुर  - 292 चंदौती   - 1146 गुरारू  - 01 गुरुआ   - 1210 इमामगंज  - 1082 खिजरसराय  - 96 कोंच    - 867 मानपुर    - 430 मोहनपुर   - 70 मोहड़ा  - 458 नीमचक बथानी - 227 परैया   - 51 शेरघाटी   - 887 टनकुप्पा -  179 टिकारी    - 336 वजीरगंज - 1103

chat bot
आपका साथी