इस्कॉन मंदिर में मनी फूलों की होली

गया शहर के गांधी मैदान के पास स्थित इस्कॉन मंदिर में फूलों की होली रविवार की रात में खेली गई। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। फूलों की होली कार्यक्रम की शुरुआत भगवान के कीर्तन से साथ हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Mar 2021 11:19 PM (IST) Updated:Mon, 22 Mar 2021 11:19 PM (IST)
इस्कॉन मंदिर में मनी फूलों की होली
इस्कॉन मंदिर में मनी फूलों की होली

गया : शहर के गांधी मैदान के पास स्थित इस्कॉन मंदिर में फूलों की होली रविवार की रात में खेली गई। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। फूलों की होली कार्यक्रम की शुरुआत भगवान के कीर्तन से साथ हुई। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिर के संचालक जगदीश श्याम दास जी महाराज ने कहा कि फूलों की होली के साथ-साथ चैतन्य महाप्रभु के अवतन को लेकर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फूलों की होली को लेकर सुबह से ही मंदिर में कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। सुबह में श्रद्धालुओं द्वारा भवन एवं कीर्तन किया गया। उसके बाद शाम में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक नृत्य पेश किया गया। जिसे देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए।

---------------

सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे थे मंदिर होली महोत्सव को लेकर सुबह से ही श्रद्धालु इस्कॉन मंदिर पहुंचने लगे थे। जिसमें सबसे अधिक महिला श्रद्धालुओं की संख्या देखी गई। श्रद्धालु भजन एवं कीर्तन के बाद रात में फूलों की होली का आनंद उठाएं। जिसमें लोगों पर फूलों की पंखुडिय़ां बिखेरा गया। तथा एक दूसरे से मिलकर होली की बधाई दी।

------------

आकर्षक ढंग से सजाया गया था मंदिर फूलों की होली को लेकर इस्कॉन मंदिर को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। मंदिर को पूरी तरह से बसंती गेंदा के फूलों से सजाया गया था। साथ ही रंगीन लाइन से भी मंदिर जगमग कर रहा था। जो श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था।

chat bot
आपका साथी