औरंगाबाद में तेज रफ्तार का कहर, अलग-अलग जगहों पर हुई दुर्घटनाओं में दो युवकों की गई जान

अलग-अलग थाना क्षेत्राें में हुई सड़क दुर्घटनाओंं में दो लोगों की मौत हो गई। देव थाना के गंजेडीया स्थान के पास शनिवार की शाम सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। उधर अंबा थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह मैजिक की टक्‍कर से युवक की जान चली गई।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 07:33 AM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 07:33 AM (IST)
औरंगाबाद में तेज रफ्तार का कहर, अलग-अलग जगहों पर हुई दुर्घटनाओं में दो युवकों की गई जान
औरंगाबाद में अलग-अलग हादसे में दो की मौत। जागरण

औरंगाबाद, जागरण संवाददाता। अलग-अलग थाना क्षेत्राें में हुई सड़क दुर्घटनाओंं में दो लोगों की मौत हो गई। देव थाना के गंजेडीया स्थान के पास शनिवार की शाम सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक 35 वर्षीय चंद्रभूषण यादव थाना क्षेत्र के बमहौरी गांव का निवासी था। वहीं अंबा थाना क्षेत्र के नरहर अंबा गांव निवासी एक बाइक सवार युवक की मौत शनिवार की सुबह टाटा मैजिक से टक्कर होने के कारण हो गई। मृतक नरहर अंबा गांव प्रमोद मेहता का पुत्र इंद्रजीत कुमार था।  

काम से शाम में लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्‍कर 

देव की घटना के संबंध में बताया जाता है कि चंद्रभूषण यादव देव के किसी मिल में काम करता था। काम खत्म होने के बाद शाम को बाइक से घर लौट रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने फोन से स्वजनों को घटना की सूचना दी। उसके बाद स्वजन व स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। 

बाइक सवार की मौत, एक घायल 

उधर अंबा देव रोड के नरहर अंबा मोड़ के समीप इंद्रजीत कुमार अंबा से बाइक से अपने घर आ रहा था। इसी दौरान देव की ओर से आ रही टाटा मैजिक गाड़ी से उसकी टक्कर हो गई । घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। उक्त घटना में युवक के साथ रहे उक्त गांव का हीं आलोक कुमार घायल हुआ है जिसका इलाज कराया जा रहा है। घटना के बाद अंबा पुलिस ने बाइक एवं टाटा मैजिक तथा शव को अपने कब्जे में लेकर थाना लायी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया। थाना अध्यक्ष जेके भारती ने बताया की घटना के संबंध में मामला दर्ज कर तहकीकात की जा रही है। 

chat bot
आपका साथी