विष्णुपद मंदिर व आसपास कई स्तरों की सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात

गया। पितृपक्ष में आने वाले पिडदानियों की संख्या अब शनै-शनै बढ़ती जा रही है। पिडदानियों की संख्या बढ़ने के बाद पुलिसबलों की संख्या बढा दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 11:17 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 11:17 PM (IST)
विष्णुपद मंदिर व आसपास कई स्तरों की सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात
विष्णुपद मंदिर व आसपास कई स्तरों की सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात

गया। पितृपक्ष में आने वाले पिडदानियों की संख्या अब शनै-शनै बढ़ती जा रही है। पिडदानियों की संख्या को सुरक्षा देना गया पुलिस के लिए चुनौती है। फिर भी पुलिस अपने स्तर पर मुकम्मल सुरक्षा देने का लगातार प्रयास कर रही है, ताकि पिडदानी बेखौफ जिस काम निमित गयाजी पधारे हैं, उसे बिना कोई व्यवधान के पूरा कर सुरक्षित वापस लौट जाए। ऐसा प्रयास गया पुलिस कर रही है।

इसी क्रम में विष्णुपद मंदिर और आसपास कई स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है, ताकि उचक्कों पर नजर रखा जा सके। पुलिस सूत्रों की मानें तो सबसे पहले वर्दी और सादे लिबास में महिला व पुरूष जवानों की तैनाती विष्णुपद मंदिर परिसर में की गई है। जो गर्भगृह से लेकर पूरे मंदिर परिसर में फैले हैं। इन तैनाती प्रत्येक दिन सुबह 4 बजे से शाम तक रहती है। जो अलग-अलग स्थानों पर भ्रमण कर उचक्कों पर नजर बनाए हुए हैं। इसी तरह वीडियोग्राफी भी मंदिर परिसर में कराई जा रही है, जो उचक्का जवानों की नजर से बच जाता है, उसे वीडियोग्राफी के जरीए चिहित किया जा सके, इसलिए मंदिर परिसर में वीडियोग्राफी भी पुलिस प्रशासन के स्तर से कराई जा रही है। इसके बाद मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरा भी लगा है। इसका डिस्प्ले विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति के कार्यालय में लगा है। जहां मंदिर परिसर के हर क्षेत्र पर नजर रखा जा सकता है। इतना हीं नहीं अगर कोई उचक्का पिडदानी के वेश में मंदिर में प्रवेश करता है। जहां-तहां कुछ छिपाने का प्रयास करता है, तो इसके लिए मेटल डिटेक्टर मशीन के साथ खुफिया विभाग की टीम तैनात है। इसी तरह देवघाट, गजाधर घाट, सीताकुंड सहित अन्य कर्मकांड स्थल पर भी स्थानीय थाना की पुलिस व बीएमपी के जवानों की तैनाती की गई है। जानकारी हो कि पितृपक्ष का पांच दिन गुजर गया है। अभी बारह दिन शेष रह गए हैं। -मेटल डिटेक्टर, खुफिया कैमरा, वीडियोग्राफी , अश्वधारी जवान के साथ पुलिस पदाधिकारी तैनात

- प्रवेश व निकास द्वार पर पुलिस की पैनी नजर

chat bot
आपका साथी