Heinous Crime: नीमा में दहेज लोभी ससुरालवालों ने बहू के साथ उसके दो साल के मासूम बच्‍चे को भी जिंदा जलाया

गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के नीमा गांव में शुक्रवार के देर रात्रि अपनी बहू को बच्चे समेत जलाकर मार डालने का मामला शनिवार को प्रकाश में आया। घटना की जानकारी पर शनिवार को ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ गया।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 11:31 AM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 11:31 AM (IST)
Heinous Crime: नीमा में दहेज लोभी ससुरालवालों ने बहू के साथ उसके दो साल के मासूम बच्‍चे को भी जिंदा जलाया
घटना के बाद घर के बाहर उमड़ी ग्रामीणों की भीड़। जागरण।

संवाद सूत्र, डोभी (गया)। गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के नीमा गांव में शुक्रवार के देर रात्रि अपनी बहू को बच्चे समेत जलाकर मार डालने का मामला शनिवार को प्रकाश में आया। घटना की जानकारी पर शनिवार को ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ गया। घर के आंगन में दो साल का बच्चा समेत अर्चना का शव पड़ा था। उसके बगल में उसकी सास पचिया देवी बैठकर रो रही थी।

मृतका के पिता मोहनपुर के जोगर निवासी शत्रुध्न सिंह ने कहा कि तीन साल पहले अपनी बेटी की शादी नीमा निवासी मुनारिक सिंह के पुत्र संटू सिंह के साथ किया था। शादी के बाद लगातार मेरी लड़की पर नैहर से पैसा लाने का दवाब बनाया गया। शादी में अपनी औकात के अनुसार दान देकर बेटी की शादी किया था। पैसा को लेकर लगातार ससुराल वाले के द्वारा अर्चना को प्रताडि़त किया जा रहा था। अर्चना ने फोन करके पैसे की मांग और मारपीट की घटना की जानकारी नैहर के परिवार को दिया गया।

शुक्रवार के रात्रि इसकी सास पचिया देवी ने किराशन तेल उड़ेलकर आग लगा दी। जिससे दो साल का बेटा और अर्चना बुरी तरह से झुलश गयी और मौत हो गया। घटना की जानकारी आस-पास के लोगों के द्वारा नैहर के परिवार को दिया गया। जिसके बाद नैहर वाले ने घटना के बारे में बाराचट्टी पुलिस को बताया। ततपश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। इधर घर मे बैठी मृतका के सास को भी पुलिस ने हिरासत में ले रखा है। मृतका के पिता के द्वारा आवेदन देने के बाद प्राथमिकी दर्ज किया जाएगा। शव को पोस्टमार्डम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल गया को भेज दिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक के ससुर और पति सूरत में रहकर कार्य करते है।

chat bot
आपका साथी