कोरोना खत्म करने के लिए हवन यज्ञ

गया कोरोना वायरस के प्रकोप को कम करने के लिए लोगों ने आस्था का सहारा लिया है। गायत्री शक्तिपीठ गया के प्रांगण में गायत्री मंत्र का उच्चारण व हवन यज्ञ कर वायरस को खत्म करने के लिए आहुति दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 07:42 AM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 07:42 AM (IST)
कोरोना खत्म करने के लिए हवन यज्ञ
कोरोना खत्म करने के लिए हवन यज्ञ

गया : कोरोना वायरस के प्रकोप को कम करने के लिए लोगों ने आस्था का सहारा लिया है। गायत्री शक्तिपीठ, गया के प्रांगण में गायत्री मंत्र का उच्चारण व हवन यज्ञ कर वायरस को खत्म करने के लिए आहुति दी गई। लोगों की आस्था है कि हवन यज्ञ से पूरा वातावरण स्वच्छ होता है,जिससे हम कोरोना को मात दे सकते हैं और गायत्री मंत्र का उच्चारण वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। गायत्री शक्तिपीठ, गया के मीडिया प्रभारी सूरज राउत ने कहा कि नवरात्रि को 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हवन के दौरान केंद्र सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन्स का पूर्ण ख्याल रखते हुए गायत्री महायज्ञ का संचालन होगा। मन्दिर में सभी श्रद्धालुओं को निशुल्क फेस मास्क का वितरण किया जाएगा। साथ ही सैनिटाइज भी किया जाएगा। साथ ही भारतीय संस्कृति के वेशभूषा में ही आना अति अनिवार्य है। हवन को सफल बनाने में ट्रस्ट मंडल, महिला मंडल, युवा मंडल, बाल संस्कार शाला अहम भूमिका निभा रहे है।

chat bot
आपका साथी