माउंटेन मैन के अनुयायी Guava Man ने बच्‍चों संग लगाया प्रकृति देवता का ध्‍यान, कहा-ये पेड़ भोलेभाले

World Environment Day ग्‍वावा मैन के नाम से मशहूर सत्‍येंद्र गौतम मांझी ने विश्‍व पर्यावरण दिवस पर गांव के बच्‍चों संग प्रभातफेरी की। माउंटेन मैन दशरथ मांझी के अनुयायी सत्‍येंद्र ने लोगों से आह्वान किया कि पौधे जरूर लगाएं। उनकी सुरक्षा भी करें।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Sat, 05 Jun 2021 11:09 AM (IST) Updated:Sat, 05 Jun 2021 11:09 AM (IST)
माउंटेन मैन के अनुयायी Guava Man ने बच्‍चों संग लगाया प्रकृति देवता का ध्‍यान, कहा-ये पेड़ भोलेभाले
पेड़ के नीचे बच्‍चों संग बैठक प्रकृति देवता को प्रणाम करते सत्‍येंद्र मांझी। जागरण

गया, जागरण संवाददाता। माउंटेन  मैन बाबा दशरथ मांझी (Mountain Man Dashrath Manjhi) के अनुयायी और ग्वावा मैन (Guava Man) के नाम से मशहूर सत्येंद्र गौतम मांझी ने शनिवार की सुबह पर्यावरण दिवस (World Environment Day) के मौके पर पर्यावरण जागरूकता प्रभातफेरी निकाली। प्रभातफेरी में गांव के दर्जनों बच्चों संग युवा लोग भी शामिल हुए। सत्येंद्र मांझी ने बच्चों संग पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ के नारे लगाएबेलागंज प्रखंड के इमलियाचक निवासी सत्येंद्र गौतम मांझी जिले में ग्‍वावा मैन के नाम से मशहूर हैं। इन्होंने फल्गु नदी के एक टापू पर अमरूद के हजारों पौधे लगाए हैं। इन्होंने अपनी नर्सरी में करीब पांच हजार अमरूद के पौधे उगाए हैं। विश्‍व पर्यावरण दिवस पर इन्होंने 500 अमरूद का पौधा भी लाेगों के बीच बांटा।

पेड़ के नीचे लगाया प्रकृति देवता का ध्‍यान 

बच्चों संग यह प्रभातफेरी इमलियाचक प्राइमरी स्कूल से निकलकर दललेचक, बिथरौरा, बिरबल बिगहा, तेलबिगहा गांवों से होकर गुजरा। प्रभातफेरी जिन भी गलियों, रास्तों से गुजरी वहां के लोगों को पर्यावरण को बचाने की अपील की। अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखरेख करने का आह्वान किया। सत्येंद्र मांझी ने कहा कि ये पेड़-पौधे छोटे बच्चों की तरह भोले-भाले होते हैं। यह हम इंसानों से प्यार चाहते हैं। बदले में वह हम सभी जीवों को ढेर सारा ऑक्सीजन देते हैं। पर्यावरण दिवस पर पेड़-पौधों के अलावा नदी-पहाड़, झरना, जंगल, जीव-जन्तु सभी की सुरक्षा का संकल्प भी लिया गया। प्रभातफेरी के क्रम में एक पेड़ के नीचे सत्येंद्र मांझी संग सभी बच्चों ने प्रकृति देवता को ध्यान लगाकर प्रणाम किया। पर्यावरण स्वच्छ रहें, जीवन स्वस्थ रहे इसकी कामना की। पर्यावरण दिवस पर आयोजन में गांव के वार्ड सदस्य प्रमोद सिंह, चंदन कुमार, बब्लू मांझी, गोपाल सिंह, मनोज कुमार, उपेंद्र मांझी ने सहयोग किया।

गहलौर की पहाड़ियों में लगा रहे पीपल व बरगद के पौधे

गहलौर की घाटी, वहां की पहाड़ी परिचय की मोहताज नहीं है। इसी पहाड़ी को काटकर माउंटेन मैन दशरथ मांझी ने वर्षों की अथक मेहनत से रास्ता बना दिया था। आज इस रास्ते से हाेकर आम जनों के साथ ही वाहन भी फर्राटे से गुजरते हैं। सत्येंद्र मांझी बाबा दशरथ की मेहनत को प्रणाम करते हैं। पर्यावरण दिवस पर गहलौर पहाड़ी में पांच पीपल व बरगद का पौधे लगाने की बात कही। उनकी इच्छा है कि पहाड़ी क्षेत्र हरियाली बिखेरे। इसके लिए वह आगे भी प्रयासरत रहेंगे।

chat bot
आपका साथी