गया के डालमिया सदन में सामूहिक सुंदरकांड पाठ, डांडिया आज

गया। शहर के धामीटोला स्थित डालमिया सदन में बुधवार को नवरात्र के अवसर भी सामूहिक सुंदरकांड पाठ किया गया। गुरुवार को डांडिया का आयोजन भी होगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 11:33 PM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 11:33 PM (IST)
गया के डालमिया सदन में सामूहिक सुंदरकांड पाठ, डांडिया आज
गया के डालमिया सदन में सामूहिक सुंदरकांड पाठ, डांडिया आज

गया। शहर के धामीटोला स्थित डालमिया सदन में बुधवार को नवरात्र के अवसर भी सामूहिक सुंदरकांड का आयोजन किया गया। जहां 101 श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सुंदरकांड का आयोजन श्रीराम चरित मानस नवाहृ पारायण यज्ञ समिति द्वारा किया गया था। मानस यज्ञ के 52 वें वर्ष पर मथुरा से पधारे महंत राधाकांत जी महाराज के आचार्यत्व में विशिष्टजनों ने सामूहिक सुंदर पाठ किया गया। इसमें सालासर जी महाराज की झांकी सजाई गई थी। श्रीराम दरबार एवं सालासर की झांकी के समक्ष डालमिया परिवार एवं समिति के सदस्यों ने बड़े भक्तिभाव से सुंदरपाठ का संगीतमय पाठ किया गया। समिति के अध्यक्ष शिव कैलाश डालमिया ने कहा कि नवरात्र के अवसर पर श्रीरामचरितमानस पाठ किया जा रहा है। इसी के तहत सामूहिक सुंदरकांड का पाठ किया गया, जिसमें वाराणसी के पुरोहितों के साथ स्थानीय श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड का पाठ किया। उन्होंने कहा कि विजयदशमी पर सुबह में जलाभिषेक पूजा होगी। साथ ही प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। उसके बाद रात में डांडिया का आयोजन किया गया है। डांडिया में काफी संख्या में लोग भाग लगे। मौके पर रेणु डालमिया, विनोद जायरपुरिया आदि मौजूद थे। वहीं शहर के दुर्गाबाड़ी मोहल्ला में बंगाली समाज द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित किया गया है। जहां विजयदशमी को प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर सिदूर की होली होगी। इसमें काफी संख्या में महिला श्रद्धालु भाग लगे। हर पूजा-पंडालों व अराजक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर

गया। दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट पर है। जिले के प्रत्येक प्रखंड में बनाए गए पंडाल पर पुलिस की पैनी नजर है। साथ ही अराजक तत्वों पर निगरानी रखी जा रही है। वरीय पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार ने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर विशेष दिशा-निर्देश डीएसपी व थानाध्यक्षों को दी गई है। गुरुवार को मंदिरों में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं पर रखने को कहा गया है। साथ ही नवमी व दशमी को शाम के समय प्रतिमा दर्शन करने वाले लोगों पर निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिले के अलग-अलग स्थानों पर दंडाधिकारी व बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि शहर में भ्रमण के दौरान अराजक तत्व शांति भंग करने का प्रयास करेंगे। वैसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। साथ हीं थानाध्यक्ष व पुलिस पदाधिकारी नियमित रूप से गश्ती करेंगे।

chat bot
आपका साथी