शादी से लौट रही दादी-पोती की आहर में डूबने से मौत

गया अतरी थाना क्षेत्र की नरावट पंचायत के पियार गांव के बच्चू आहर में डूबने से 68 वर्षीय शीला देवी व उनकी आठ वर्षीय पोती अनुष्का की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 11:47 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 11:47 PM (IST)
शादी से लौट रही दादी-पोती की आहर में डूबने से मौत
शादी से लौट रही दादी-पोती की आहर में डूबने से मौत

गया : अतरी थाना क्षेत्र की नरावट पंचायत के पियार गांव के बच्चू आहर में डूबने से 68 वर्षीय शीला देवी व उनकी आठ वर्षीय पोती अनुष्का की मौत हो गई। घटना की जानकारी देते हुए मृतक के परिजन सह राजद के युवा प्रखंड अध्यक्ष बबन यादव ने बताया कि खिजरसराय थाना क्षेत्र के तरका गांव निवासी राजनंदन यादव की पत्नी शीला देवी व उनकी पोती अनुष्का कुमारी भिठरा अपनी बहन की पोती की 20 जून को होने वाली शादी में आई थी। शादी समारोह खत्म होने के बाद मंगलवार को पांच बजे शाम में दादी-पोती दोनों भिठरा गांव से जीरी अपने मायके पैदल जा रही थी। इसी बीच बच्चू आहर पार करने के दौरान गड्ढे में चली गई, जहां डूबने से दोनों की मौत हो गई। बुधवार की सुबह शौच के लिए ग्रामीण जब आहर की तरफ गये तो देखा की पानी में एक औरत और एक बच्ची का शव है। दोनों का शव पानी के ऊपर था। इसकी सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। शव को पानी से बाहर निकाला गया। दोनों शव की पहचान की गई। शव को पहचानते ही अतरी थाना की पुलिस को सूचना दी गई। अतरी थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के लिए शव को मगध मेडिकल कॉलेज गया भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि देखने से प्रतीत हो रहा है कि दोनों की मौत पानी में डूबने के कारण हुई है। मौके पर पहुंचे अतरी बीडीओ क्रांति कुमार और सीओ मिठू प्रसाद ने बताया कि महिला व बच्ची खिजसराय थाना क्षेत्र के तड़का गांव की रहने वाली हैं। आपदा की राशि खिजरसराय प्रखंड से दी जाएगी। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी से बात कर ली गई है।

chat bot
आपका साथी