ग्राम निर्माण मंडल ने 11 दिव्यांगजनों को दी गई ट्राईसाइकिल, बीडीओ ने कहा- ये हैं समाज के महत्‍वपूर्ण अंग

दिव्यांगजन भी समाज का एक महत्वपूर्ण अंग हैं। इनको आगे बढ़ने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है। और यह बहुत ही खुशी की बात है कि ग्राम निर्माण मण्डल इस दिशा में बहुत ही सराहनीय कार्य कर रही है।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 04:54 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 04:54 PM (IST)
ग्राम निर्माण मंडल ने 11 दिव्यांगजनों को दी गई ट्राईसाइकिल, बीडीओ ने कहा- ये हैं समाज के महत्‍वपूर्ण अंग
ग्राम निर्माण मंडल की ओर से दी गई ट्राई साइकिल के साथ बीडीओ। जागरण।

संवाद सूत्र, कौआकोल (नवादा)। दिव्यांगजन भी समाज का एक महत्वपूर्ण अंग हैं। इनको आगे बढ़ने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है। और यह बहुत ही खुशी की बात है कि ग्राम निर्माण मण्डल इस दिशा में बहुत ही सराहनीय कार्य कर रही है। उक्त बातें गुरुवार को कौआकोल बीडीओ संजीव कुमार झा ने सर्वोदय आश्रम सोखोदेवरा में आयोजित दिव्यांगजनों के बीच ट्राई साइकिल वितरण समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि सरकार भी दिव्यांगजन के लिए कई प्रकार की योजनाएं चला रखी है, आवश्यकता है व्यापक प्रचार प्रसार व जागरूकता के माध्यम से सम्बन्धित लोगों तक पहुंचाने की। वहीं इस अवसर पर मौजूद ग्राम निर्माण मण्डल के प्रधानमंत्री अरविंद कुमार ने कहा कि अपने स्थापना काल से ही ग्राम निर्माण मंडल क्षेत्र के लोगों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए प्रयासरत रही है।

इसी क्रम में संस्था के द्वारा दिव्यांगों की स्थिति में सुधार के लिए अमेरिका की एजेंसी जीव दया फाउंडेशन से संपर्क कर दिव्यांगों के लिए सहायता की मांग की गई थी। जिसके बाद जीव दया फाउंडेशन ने अपने वित्तीय सहायता से जिले में 30 दिव्यांगों हेतु ट्राई साइकिल की व्यवस्था की,जिसमें से 11 ट्राई साइकिल कौआकोल प्रखंड के विभिन्न दिव्यांगों के बीच गुरुवार को वितरण किया गया। मौके पर जीव दया फॉउंडेशन के अनिल कुमार, कृषि वैज्ञानिक निरंजन प्रसाद सिंह, डॉ. भारत भूषण शर्मा, दिनेश मंडल, सुचिता तिर्की, धीरेंद्र कुमार मन्नु आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी