कैमूर के थानों में जवानों ने सद्भावना दिवस पर आपसी सौहर्द का लिया संकल्प

देश की एकता-अखंडता को बरकरार रखने के उद्देश्य से स्थानीय प्रखंड के करमचट थाना परिसर में शनिवार को सद्भावना दिवस पर आपसी सौहा‌र्द्र बनाए रखने का थानाध्यक्ष संजय सिंह उर्फ सिघम सहित थाना के सभी पुलिस पदाधिकारियों ने प्रतिज्ञा ली।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Aug 2021 05:48 PM (IST) Updated:Fri, 20 Aug 2021 05:49 PM (IST)
कैमूर के थानों में जवानों ने सद्भावना  दिवस पर आपसी सौहर्द का लिया संकल्प
कैमूर के थानों में जवानों ने सद्भावना दिवस पर आपसी सौहर्द का लिया संकल्प

कैमूर। देश की एकता-अखंडता को बरकरार रखने के उद्देश्य से स्थानीय प्रखंड के करमचट थाना परिसर में शनिवार को सद्भावना दिवस पर आपसी सौहा‌र्द्र बनाए रखने का थानाध्यक्ष संजय सिंह उर्फ सिघम सहित थाना के सभी पुलिस पदाधिकारियों ने प्रतिज्ञा ली।

इस दौरान थानाध्यक्ष संजय सिंह उर्फ सिघम ने कहा कि भारतीय संविधान के तहत देश में कानून का सम्मान रखते हुए सभी को सम्मानजनक जीवन यापन करने का अधिकार है। ऐसे में आपसी सौहा‌र्द्र की भावना जागृत हो। इसके लिए राष्ट्रीय सद्भावना दिवस मनाया जाता है। क्षेत्र, भाषा, जाति, धर्म से ऊपर उठकर भावनात्मक व कौमी एकता की मजबूती के लिए काम करने के लिए शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि हर नागरिक का यह कर्तव्य बनता है कि वो जाति भेदभाव से ऊपर उठकर देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने में अपना पूर्ण योगदान दें तथा भाईचारे को मजबूत करें।

इस अवसर पर आज दिलवाई गई प्रतिज्ञा में विशेष रूप से हिसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यम से सुलझाने को कहा। थानाध्यक्ष ने कहा कि सभी धर्मों, भाषाओं और क्षेत्रों के लोगों में राष्ट्रीय एकीकरण और सांप्रदायिक सौहा‌र्द्र का संवर्धन करना चाहिए। सद्भावना दिवस मनाने के पीछे मुख्य विचार हिसा को समाप्त करना देश की कौमी एकता अखंडता को बरकरार रखना है। भाषा का भेदभाव किए बिना सभी नागरिकों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करना चाहिए। लोगों को एकता का परिचय देने चाहिए।

इस मौके पर एसआइ सतीश सिंह, एएसआइ संतोष कुमार सिंह, सहित सभी पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी