Good News: कैमूर ने दिखाई समझदारी और भाग गया वायरस, ढूंढने पर भी नहीं मिला एक भी कोरोना पॉजिटिव

कैमूर जिले में कोरोना का असर कम हो रहा है। जिले में 24 घंटा के अंदर किसी संक्रमित की न मौत हुई है और न ही कोई संक्रमित पाया गया है। इससे मरने वालों की संख्या 78 है। पिछले 24 घंटा में कुल 2581 लोगों की जांच हुई है।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 04:45 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 04:45 PM (IST)
Good News: कैमूर ने दिखाई समझदारी और भाग गया वायरस, ढूंढने पर भी नहीं मिला एक भी कोरोना पॉजिटिव
कैमूर में अब नहीं मिल रहे कोरोना संक्रमित मरीज। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

जागरण संवाददाता, भभुआ। कैमूर जिले में कोरोना का असर कम हो रहा है। जिले में 24 घंटा के अंदर किसी संक्रमित की न मौत हुई है और न ही कोई संक्रमित पाया गया है। इससे मरने वालों की संख्या 78 है। पिछले 24 घंटा में कुल 2581 लोगों की जांच हुई है, जबकि 24 घंटा के अंदर सात मरीज स्वस्थ हुए हैं।

जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 4295 है। जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या 4227 है। जिले में रिकवरी की दर 98.42 प्रतिशत है। जिले में अब तक 662148 लोगों का सैंपल लेकर जांच की गई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले के अधौरा में 0, भभुआ में 1, भगवानपुर में 1, चैनपुर में 2, चांद में 2, दुर्गावती में 0, कुदरा में 2, मोहनियां में 2, नुआंव में 1, रामगढ़ में 2 और रामपुर में 0 एक्टिव मामले हैं। इसके अलावा तीन अन्य जिले का पॉजिटिव है।

अब तक जिले में कुल 182889 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। उधर पिछले एक सप्ताह से अधौरा प्रखंड में वैक्सीनेशन की चल रही खराब स्थिति में दो दिन सुधार दिखा। लेकिन पुन: सोमवार को अधौरा में किसी भी व्यक्ति को वैक्सीन नहीं लगाई गई। जबकि यहां जांच की स्थिति भी काफी धीमी गति से चल रहा है। यहां सोमवार को मात्र 35 लोगों की जांच हुई।

वहीं भभुआ में 350, भगवानापुर में 225, चैनपुर में 272, चांद में 291, दुर्गावती में 204, कुदरा में 284, मोहनियां में 343, नुआंव 225, रामगढ़ में 235 व रामपुर में 117 लोगों की जांच हुई। अब तक अधौरा में 3973, भभुआ में 36748, भगवानपुर में 10685, चैनपुर में 15893, चांद में 17001, दुर्गावती में 15446, कुदरा में 20679, मोहनियां में 22349, नुआंव में 13230, रामगढ़ में 17526, रामपुर में 9359 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

chat bot
आपका साथी