किसानों के लिए अच्छी खबर, कैमूर में डीएपी की किल्लत होगी दूर, गेहूं की बोआई पकड़ेगी रफ्तार

कैमूर के किसानों के लिए गुड न्यूज है। जिले में अब तक खाद की किल्लत झेल रहे किसानों के लिए 1119.75 टन डीएपी को उपलब्ध करा दिया गया है। ये बिस्कोमान केंद्र ई- बाजार तथा कृषक केंद्र के साथ पैक्सों में उपलब्ध कराई गई है।

By Rahul KumarEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 01:00 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 01:00 PM (IST)
किसानों के लिए अच्छी खबर, कैमूर में डीएपी की किल्लत होगी दूर, गेहूं की बोआई पकड़ेगी रफ्तार
कैमूर के किसानों के लिए अच्छी खबर। सांकेतिक तस्वीर

भभुआ, संवाद सहयोगी। जिले के किसानों के लिए अच्छी खबर है। डीएपी खाद की वजह से लगातार कैमूर के किसान परेशान थे, गेहूं की बोआई भी प्रभावित हो रही थी। लेकिन अब कैमूर में डीएपी खाद पहुंचने के बाद गेहूं की बोआई रफ्तार पकड़ेगी। पिछले दिनों ही कैमूर जिले में 1119.75 टन डीएपी यानी 22195 बोरा डीएपी खाद पहुंची है। कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक डीएपी खाद को जिले के बिस्कोमान केंद्र,  ई- बाजार तथा कृषक केंद्र के साथ पैक्सों में उपलब्ध कराई गई है। ताकि किसानों को आसानी से उनके नजदीकी सेंटर पर डीएपी खाद उपलब्ध हो सके।

किसान को उनके नजदीकी केंद्र पर ही सरकार की ओर से निर्धारित दर पर डीएपी उपलब्ध हो पाएगा। दरअसल गेहूं तथा रबी फसलों की बोआई में डीएपी खाद बेहद ही जरूरी होती है। पिछले दिनों डीएपी खाद के उपलब्धता न होने के कारण गेहूं की बोआई भी प्रभावित हो रही थी।  ज्ञात हो कि कैमूर जिले में अक्टूबर से नवंबर माह तक रबी फसल की बोआई के लिए कुल चार हजार टन डीएपी की आवश्यकता होती है। लेकिन अभी लक्ष्य के अनुरूप डीएपी उपलब्ध नहीं हो पाया है। आगामी दिनों में डीएपी खाद और आने की उम्मीद है। 

केंद्रों पर लगेगा भीड़ 

खाद के आने की जानकारी किसानों के होने के बाद दुकान व केंद्रों पर अब भीड़ उमड़ेगी। दरअसल गेहूं की बोआई में अब देरी हो रही है। ऐसे में किसान हर हाल में खाद लेकर खेत में फसल की बोआई करना चाहते है। ऐसे में खाद का क्रय केंद्र खुलने के बाद से ही भीड़ लगने की उम्मीद है। बता दें कि धान की फसल के लिए यूरिया तथा गेहूं की फसल की बोआई के समय डीएपी खाद की अक्सर किल्लत देखने को मिलता है।  

किस प्रखंड में कितना गेहूं की फसल लगाने का लक्ष्य 

प्रखंड - लक्ष्य (हेक्टेयर में )

भभुआ - 11900 

भगवानपुर - 5100 

रामपुर - 5100 

चैनपुर - 9300 

चांद - 6700 

अधौरा - 600 

मोहनियां - 9900 

कुदरा - 8300 

दुर्गावती - 7200 

रामगढ़ - 7200 

नुआंव - 5700 

chat bot
आपका साथी