Gold Silver Rate Today: सोना के दाम में बड़ी राहत, डेढ़ महीने में 17 सौ रुपये लुढ़का

शहर के सराफा बाजार में सोना की चमक फीकी पड़ रही है। डेढ़ महीने में सोना के दाम में 1750 रुपये की गिरावट आई है। साथ ही चांदी का यही हाल है। आम लोगों के लिए सोने के आभूषण खरीदने के लिए यह अच्‍छा समय है। जानिए आज का रेट

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 08:10 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 04:04 PM (IST)
Gold Silver Rate Today: सोना के दाम में बड़ी राहत,  डेढ़ महीने में 17 सौ रुपये लुढ़का
सोना के दाम में बड़ी गिरावट, सांकेतिक तस्‍वीर ।

गया, जागरण संवाददाता। शहर के सराफा बाजार में सोना की चमक फीकी पड़ रही है। डेढ़ महीने में सोना के दाम में 1750 रुपये की गिरावट आई है। साथ ही चांदी का यही हाल है। आम लोगों के लिए सोने के आभूषण खरीदने के लिए यह अच्‍छा समय है। शनिवार को सराफा बाजार में सोना 49250 रुपये दस ग्राम का दाम है। जबकि चांदी 68 हजार रुपये किलो है।

डेढ़ माह पहले आकाश में था दाम

बुलियन एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार वर्मा ने कहा कि सोना का दाम एक मई से लगातार उतार चढ़ाव हो रहा है। सोना का दाम में  गिरावट आई है। जबकि सोना का दाम डेढ़ महिना पहले आसमान छू रहा था। उव वक्‍त लगन के लिए भी जमकर खरीदारी हो हो रही थी। अप्रैल महीने में सोना 51000 रुपये का दस ग्राम था। लग्न समाप्त होने के बाद सोना का दाम में और गिरावट आई है। बाजार में बिठुर सोना का दाम दस ग्राम के 49250 रुपये है। जबकि 18 कैरेट सोना का दाम 42500 रुपये दस ग्राम का है। वहीं चांदी बिठुर 68 हजार किलो है।

अभी कम ही रहेगा दाम

उन्होंने कहा कि सोना की दाम में और अधिक गिरावट आने की उम्मीद है। क्योंकि लग्न के साथ कोई त्योहार भी नहीं है। बरसात के चार महीने ऐसे भी सोना-चांदी का दाम में गिरावट होता रहता है। हालांकि वैश्विक बाजार में तेजी पर सोना-चांदी का भाव फिर बढ़ सकता है। फिलहाल यह वैवाहिक आभूषण खरीदने के लिए अच्‍छा समय है, क्‍योंकि लगन आते ही फिर भाव चढ़ने की उम्‍मीद है।

जुलाई महीने सोना में उतार-चढ़ाव

दिन   - दाम

01 जुलाई - 49000

03 जुलाई  - 49200

6 जुलाई  - 49500

08 जुलाई  - 49800

09 जुलाई  - 49600

13 जुलाई  - 49400

14 जुलाई  - 49500

15 जुलाई  - 49800

16 जुलाई  - 49600

19 जुलाई  - 49500

23 जुलाई  - 49250

           (दस ग्राम सोना का दाम)

chat bot
आपका साथी