आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीजों को पौष्टिक खाने के साथ दिया जा रहा गुनगुना दूध-हल्दी

गया। अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कोविड-19 संक्रमित मरीजों को पौष्टिक खाना दिया जा रहा। अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों को पौष्टिक खाना उपलब्ध कराने के लिए वेंडर नियुक्त कर रखा है। इसके साथ ही सुबह-शाम का चाय-नाश्ता के साथ दोपहर व रात का भोजन मेन्यू बना हुआ है। इसी मेन्यू के अनुसार चाय पानी भोजन दिया जा रहा है। मेडिकल के मरीजों को सुबह में नाश्ता के रूप में 2 पीस बिस्किट व एक कप गरमागरम चाय दिया जाता है। इसके आधा घंटा के बाद 6 ब्रेड 2 उबला हुआ अंडा 1 सेव दिया जाता है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 07:43 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 07:43 PM (IST)
आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीजों को पौष्टिक खाने के साथ दिया जा रहा गुनगुना दूध-हल्दी
आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीजों को पौष्टिक खाने के साथ दिया जा रहा गुनगुना दूध-हल्दी

गया। अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कोविड-19 संक्रमित मरीजों को पौष्टिक खाना दिया जा रहा। अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों को पौष्टिक खाना उपलब्ध कराने के लिए वेंडर नियुक्त कर रखा है। इसके साथ ही सुबह-शाम का चाय-नाश्ता के साथ दोपहर व रात का भोजन मेन्यू बना हुआ है। इसी मेन्यू के अनुसार चाय, पानी, भोजन दिया जा रहा है। मेडिकल के मरीजों को सुबह में नाश्ता के रूप में 2 पीस बिस्किट व एक कप गरमागरम चाय दिया जाता है। इसके आधा घंटा के बाद 6 ब्रेड, 2 उबला हुआ अंडा, 1 सेव दिया जाता है। साथ ही सुबह में 200 ग्राम गुनगुने दूध के साथ हल्दी मिलाकर पीने के लिए दिया जाता है। कोरोना संक्रमण से लड़ने में हल्दी को काफी गुणकारी बताया गया है। वहीं दोपहर में हर मरीज को चार रोटी, चावल, दाल, दो हरी सब्जी, भूंजिया व सलाद के साथ एक सेव दिया जाता है। शाम में 5 बजे चाय और बिस्किट दी जाती है।

---------

रात में मरीज को मिलता है तड़का दाल के साथ छह रोटी व दो तरह की सब्जी

रात में हर मरीज को छह रोटी, तड़का दाल, 2 सब्जी दी जाती है। इसके साथ ही सभी मरीज को प्रति दिन मिनरल पानी दिया जाता है। खाना परोसने के काम में लगे वेंडर आनंद कुमार ने बताया कि मरीजों को शुद्ध और ताजा भोजन मिले इसपर विशेष ध्यान दिया जाता है। मरीज यदि गुनगुना पानी चाहते हैं तो उन्हें गर्म पानी बोतल के सहारे दिया जाता है। जो नॉर्मल की मांग करते हैं उन्हें उसी अनुसार दिया जाता है। आनंद ने बताया कि जो मरीज लिक्विड डायट के अनुरूप होते हैं उन्हें डॉक्टर की सलाह पर दलिया, खिचड़ी दिया जाता है। इस बीच मरीज के परिजनों ने अस्पताल में मिल रही नाश्ता, भोजन को लेकर संतुष्टि जताई। जहानाबाद के एक युवा जिनके पिता जी अस्पताल में भर्ती हैं, उन्होंने कहा कि खाना ठीक मिलता है। बस जरूरत होती है मरीज को सहानुभूतिपूर्वक बात करके उन्हें खाना खिलाने की। कई मरीज खुद से खाना नहीं खा पाते।

chat bot
आपका साथी