जिले में कब्रिस्तान घेराबंदी का काम समय से पूरा करवाएं: डीएम

गया। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में कब्रिस्तान घेराबंदी से संबंधित समीक्षा बैठक की। सभी अनुमंडल पदाधिकारी अंचलाधिकारी तथा थाना प्रभारी व अभियंताओं को निर्देश दिया की मुख्यमंत्री द्वारा कब्रिस्तान की घेराबंदी कार्य की समीक्षा प्राथमिकता में है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 11:56 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 11:56 PM (IST)
जिले में कब्रिस्तान घेराबंदी का काम समय से पूरा करवाएं: डीएम
जिले में कब्रिस्तान घेराबंदी का काम समय से पूरा करवाएं: डीएम

गया। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में कब्रिस्तान घेराबंदी से संबंधित समीक्षा बैठक की। सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अंचलाधिकारी तथा थाना प्रभारी व अभियंताओं को निर्देश दिया की मुख्यमंत्री द्वारा कब्रिस्तान की घेराबंदी कार्य की समीक्षा प्राथमिकता में है। कब्रिस्तान घेराबंदी को पूर्ण करने के लिए प्रशासनिक पदाधिकारी व अभियंता काम को तेजी से कराएं। एलईओ-1 ने बताया कि 2012-13 से अब तक कुल 79 कब्रिस्तान घेराबंदी की प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त है। जिसमें 64 कब्रिस्तान की घेराबंदी पूरी कर ली गई है। कार्यपालक अभियंता एलईओ-2 ने बताया कि 2012-13 से लेकर अब तक कुल 79 कब्रिस्तान घेराबंदी के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान है। जिसमें 62 कब्रिस्तानों की घेराबंदी का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। वरीय उप समाहर्ता अमरेश कुमार ने बताया कि जिला में कुल 17 कब्रिस्तान विवादित होने के कारण घेराबंदी नहीं हो पाई है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी विवादित कब्रिस्तान को अनुमंडल पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी तथा अभियंता द्वारा दोनों पक्षों के साथ बैठक कर मामले का निष्पादन करें। काम में तेजी लाएं।

वन प्रमंडल के स्तर से यदि कोई जमीन या घेराबंदी की समस्या है तो संबंधित अंचलाधिकारी वन विभाग से समन्वय स्थापित कर घेराबंदी का कार्य पूर्ण कराएं। बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार, उप विकास आयुक्त, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा, वरीय उप समाहर्ता अमरेश कुमार, संबंधित अंचलाधिकारी, संबंधित थानाध्यक्ष तथा संबंधित कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे।

दो दर्जन से अधिक बाइक सवारों का कटा चालान :

थाना मोड़ के समीप शेरघाटी पुलिस ने वाहन चेकिग लगाकर नियम का उल्लंघन करने वाले दो दर्जन से अधिक बाइक सवारों का चालान काटा। शेरघाटी के थानाध्यक्ष अरविद कुमार ने बताया कि बगैर हेलमेट के बाइक की सवारी करने वाले एवं लाइसेंस, पोल्यूशन सहित अन्य दस्तावेज में त्रुटि वाले लोगों से जुर्माना वसूल किया गया। वाहन चेकिग के दौरान पुलिस अधिकारी बीके राय के साथ पुलिस बल मौजूद रहे। अभियान में लगभग पांच हजार रुपए राजस्व की वसूली हुई।

chat bot
आपका साथी