Gaya Weather Update: आज भी चक्रवात के कारण हल्‍की बारिश के आसार, गया में चार माह में हुई 807.6 मिमी बारिश

गया जिले में बीते दो दिनों तक हुई बारिश के बाद आज सुबह में बारिश थमी हुई है। हालांकि आसमान में अभी भी बादल छाए हुए हैं। मौसम सामान्य है। धूप निकलने के आसार बन रहे हैं। मौसम विज्ञानी के अनुसार आज भी हल्‍की बारिश के आसार हैं।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 09:33 AM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 11:59 AM (IST)
Gaya Weather Update: आज भी चक्रवात के कारण हल्‍की बारिश के आसार, गया में चार माह में हुई 807.6  मिमी बारिश
आज भी हो सकती है हल्‍की बारिश, सांकेतिक तस्‍वीर।

गया, जागरण संवाददाता। गया जिले में बीते दो दिनों तक हुई बारिश के बाद आज सुबह में बारिश थमी हुई है। हालांकि आसमान में अभी भी बादल छाए हुए हैं। मौसम सामान्य है। धूप निकलने के आसार बन रहे हैं। इस बीच मौसम के पूर्वानुमान पर गौर करें तो बीते 48 घंटों की तुलना में आज अधिकतम तापमान ऊपर चढ़ेगा। आज का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बीते 48 घंटों में अधिकतम तापमान 28 डिग्री के आसपास था। इस तरह से आज थोड़ी सी गर्मी महसूस होगी।

मौसम विज्ञानी डॉ जाकिर हुसैन ने कहा कि बीते 48 घंटों में उड़ीसा क्षेत्र में चक्रवात का असर जिले में भी बारिश के रूप में देखने को मिला। उन्होंने कहा आज भी हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। लेकिन मौसम ज्यादातर सामान रहने का अंदेशा है।

चार महीने में जिले में 807.6 मिलीमीटर हुई बारिश

धान की फसल के लिए बारिश जारी है। इस वर्ष अच्छी बारिश होने से जिले में धान की रोपनी शत प्रतिशत हुई है। जून से लेकर 15 सितंबर तक जिले में सामान्य वर्षापात 807.6 मिलीमीटर हुई है। जबकि एक वर्ष में 1019.3 मिलीमीटर बारिश का जरूरत है। लेकिन चार महीने में अच्छी बारिश हो गई। जिससे धान के साथ मक्का, अरहर एवं सब्जी की खेती अच्छी होने के उम्मीद है।

जिला कृषि पदाधिकारी सुदामा महतो ने कहा कि इस वर्ष काफी बारिश जिले में हो रही है। मई महीने से ही अच्छी बारिश हो रही है। मई महीने में 188.3 मिलीमीटर, जून महीने में 313.7 मिलीमीटर, जुलाई महीने में 218.7 मिलीमीटर, अगस्त महीने में 262 मिलीमीटर एवं 15 सितंबर तक 73.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। सबसे अधिक बारिश जून महीने में हुई थी। जिससे धान का रोपनी जिले में शत प्रतिशत हुआ था। साथ ही भदई फसल मक्का, मूंग एवं अरहर के पैदावार अच्छी होगी।

सितंबर महीने बारिश

तिथि - मिलीमीटर

01 - 1.1

02 - 00

03 - 00

04 -08

05 - 11.0

06 - 1.5

07 - 6.9

08 - 1.9

09 - 2.7

10 - 4.3

11 - 0.6

12 - 5.7

13 - 8.8

14 - 1. 7

15  - 26 .7

(आकड़ा 15 सितंबर तक)

chat bot
आपका साथी