Gaya Weather Update: आज भी गया के लोगों को सताएगी गर्मी, सुबह से ही निकली है तीखी धूप

पिछले कुछ दिनों से बारिश के कारण उत्‍तर बिहार का मौसम सुहावना बना हुआ है। जबकि दक्षिण बिहार में उमस व गर्मी से लोग परेशान है। गया में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। आज भी राहत की उम्‍मीद नहीं है।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Tue, 24 Aug 2021 08:33 AM (IST) Updated:Tue, 24 Aug 2021 08:33 AM (IST)
Gaya Weather Update: आज भी गया के लोगों को सताएगी गर्मी, सुबह से ही निकली है तीखी धूप
उत्‍तर बिहार का मौसम सुहावना, दक्षिण बिहार में उमस व गर्मी, सांकेतिक तस्‍वीर।

गया, जागरण संवाददाता। पिछले कुछ दिनों से बारिश के कारण उत्‍तर बिहार का मौसम सुहावना बना हुआ है। जबकि दक्षिण बिहार में उमस व गर्मी से लोग परेशान है। गया में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। आज भी राहत की उम्‍मीद नहीं है। सोमवार को गया के कुछ स्‍थानों पर 0.6 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई। जबकि गया में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा।

बीते कई दिनों से उमस भरी प्रचंड गर्मी को झेल रहे गया शहर वासियों के लिए आज , मंगलवार (24 अगस्‍त) को भी बहुत राहत की उम्मीद नहीं दिख रही है। आज सुबह से ही तीखी धूप निकली हुई है। आसमान भी करीब-करीब साफ ही दिख रहा है। हवा फिलहाल शांत है। मौसम के पूर्वानुमान में आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। गया में 34 डिग्री का तापमान 38 से 39 डिग्री तक की गर्मी महसूस कराती है। बीते कई दिनों से गया में प्रचंड गर्मी व उमस से लोग परेशान हैं। बारिश भी अपेक्षा के अनुरूप नहीं हो रही है। हल्की- फुल्की बारिश गर्मी व उमस को और बढ़ा देती है। गया के लोगों को ठंडी हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश की उम्मीद है। ताकि तापमान में गिरावट हो। गर्मी से निजात मिल सके।

chat bot
आपका साथी