Gaya Weather Forecast: आसमान में छाए रहेंगे छिटपुट बादल, उमस से कुछ राहत की उम्‍मीद

मानसून कमजोर पड़ने के साथ अब दिनोदिन उमस बढ़ती जा रही है। सुबह से शाम तक कड़ी धूप के कारण लोग परेशान हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक फिलहाल ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है। हालांकि शनिवार को कुछ राहत है।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 08:43 AM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 08:43 AM (IST)
Gaya Weather Forecast: आसमान में छाए रहेंगे छिटपुट बादल, उमस से कुछ राहत की उम्‍मीद
मौसम अभी तल्‍ख रहने के हैं आसार। फाइल फोटो

गया, आनलाइन डेस्‍क। Gaya Weather Forecast: मानसून कमजोर पड़ने के साथ अब दिनोदिन उमस बढ़ती जा रही है। सुबह से शाम तक कड़ी धूप के कारण  लोग परेशान हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक फिलहाल ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है। हालांकि गया और आसपास के जिलोंं में कहीं-कहीं हल्‍की बूंदाबांंदी हो सकती है। गया में शनिवार की सुबह कुछ राहत देने वाली रही। छिटपुट बादलों की वजह से शुक्रवार की तुलना में मौसम कुछ ठंडा है। वैसे दोपहर तक मौसम तल्‍ख होने के आसार हैं। ऐसे मौसम में लोगों का स्‍वास्‍थ्‍य भी प्रभावित होता है। इस कारण सतर्क रहने की सलाह चिकित्‍सक देते हैं। 

तीन दिनों से तीखी धूप और उमस कर रही परेशान 

जिले में बीते 48 घंटों से जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। शुक्रवार को उमस भरी गर्मी के साथ थकान वाली गर्मी से लोग परेशान रहे। बारिश नहीं होने से तापमान काफी बढ़ा हुआ है। थोड़ी दूर पैदल चलने पर ही लोग थके हुए महसूस कर रहे हैं। आज की मौसम की बात की जाए तो अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रहेगा। आसमान में हल्के बादल हैं। सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। अच्छी बारिश होने से शहरवासियों फायदा होगा। लोगों का कहना है कि बारिश के बाद ही गर्मी से निजात मिलेगी।

अपने व बच्‍चों के स्‍वास्‍थ्‍य पर दें विशेष ध्‍यान 

बता दें कि इन दिनोंं बिहार में वायरल फीवर तेजी से फैल रहा है। बच्‍चों के लिए यह जानलेवा साबित हो रहा है। डेंगू, चिकनगुनिया जैसे बुखार भी लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रहे हैं। इसलिए रात में सोते समय मच्‍छरदानी का उपयोग  अनिवार्य रूप से करें। घरों के आसपास पानी जमा नहीं होने दें। बुखार हो तो जांच जरूर कराएं। खुद से इलाज नहीं करें। बच्‍चों को तेज बुखार होने पर चिकित्‍सक के पास जाने से परहेज नहीं करें। 

chat bot
आपका साथी