बारिश के बाद गया का जलस्‍तर बढ़ा, पानी की किल्लत धीरे-धीरे हो रही दूर, अब भी टैंकर से हो रही जलापूर्ति

कई वर्षो के बाद जेठ महीने में पानी की किल्लत दूर होती दिख रही है। जेठ में जहां पानी के लिए शहर में हाहाकार मचा रहा था इस बार काफी कम देखा जा रहा है क्योंकि जेठ महीने पर फल्गु नदी में दो बार पानी आ गया है।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 05:44 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 05:44 PM (IST)
बारिश के बाद गया का जलस्‍तर बढ़ा, पानी की किल्लत धीरे-धीरे हो रही दूर, अब भी टैंकर से हो रही जलापूर्ति
वाटर टैंकर से हो रही जलापूर्ति। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

जागरण संवाददाता, गया। शहर के कई वर्षो के बाद जेठ महीने में पानी की किल्लत दूर होते देखा जा रही है।  जेठ महीने में जहां पानी के लिए शहर में हाहाकार मचा रहा था  इस बार काफी कम देखा जा रहा है, क्योंकि जेठ महीने पर फल्गु नदी में दो बार पानी आ गया है। इसके कारण शहर में पानी की किल्लत धीरे-धीरे दूर होते  रहा है।

शहर में नगर निगम द्वारा मात्र 25 टैंकर से पानी की आपूर्ति की जा रही है। पिछले महीने 44 टैंकर से आपूर्ति हो रही थी। अभी दस वार्डो में टैंकर से आपूर्ति की जा रही है। इसमें सबसे अधिक टैंकर वार्ड संख्या आठ में जा रहा है। वहीं नदी में पानी आने से शहर में भू-गर्भ जलस्तर में वृद्धि हो रही है। जलस्तर में 30 से 35 फीट की वृद्धि हुई है।

जल पर्षद के कार्यपालक अभियंता राकेश कुमार ने कहा कि फल्गु नदी में पानी आने से शहर में जलसंकट कम हो रहा है। पिछले महीने के तुलना में जून महीने में काफी कम स्थानों पर टैंकर से आपूर्ति हो रही है। उन्होंने कहा कि शहर को 64 मिलियन लीटर पानी का जरूरत है। जिसमें अभी 42 मिलियन लीटर पानी कम मिल रहा है। जरूरत से 22 मिलियन लीटर पानी कम मिल रहा है। पानी की आपूर्ति को लेकर शहर में एशियन डेवलपमेंट बैंक के सहयोग से बुडको द्वारा कार्य किया जा रहा है।

मई में हो रही थी टैंकर से आपूर्ति

वार्ड   - टैंकर की संख्या 02 -  01 06  - 04 08  - 06 09  - 03 11  - 02 27  - 06 28 - 05 30  - 07 31  - 03 33  - 01 34  - 03 49  - 02 51  - 01

जून महीने में टैंकर से आपूर्ति वार्ड  - टैंकर की संख्या   02  - 01 06 - 04 08  - 05 09  - 02 11  - 02 27 - 02 28  - 04 31  - 01 34 - 03 51  - 01 नगर निगम में टैंकर की संख्या - 34 शहर में पंपिंग सेट की संख्या - 64 शहर में चापाकल की संख्या - 800 शहर में प्याऊ की संख्या  - 134

chat bot
आपका साथी