गया पुलिस ने एक दिन में चलाया 107 स्थानों पर चेकिग अभियान

गया पुलिस महानिदेशक के आदेश का असर गया में देखने को मिला। जिले के 24 प्रखंडों में एक साथ 107 स्थानों पर वाहन चेकिग अभियान चलाया गया। जहां पुलिस को सफल मिली। हथियार भी मिला।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 11:13 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 11:13 PM (IST)
गया पुलिस ने एक दिन में    चलाया 107 स्थानों पर चेकिग अभियान
गया पुलिस ने एक दिन में चलाया 107 स्थानों पर चेकिग अभियान

गया : पुलिस महानिदेशक के आदेश का असर गया में देखने को मिला। जिले के 24 प्रखंडों में एक साथ 107 स्थानों पर वाहन चेकिग अभियान चलाया गया। जहां पुलिस को सफल मिली। हथियार भी मिला। मोटरसाइकिल जब्त हुआ। जुर्माना के तौर पर पौने पांच लाख रुपये वसूले गए। वाहनों की जांच के लिए खुद एसएसपी आदित्य कुमार, सिटी एसपी राकेश कुमार व डीएसपी स्तर से लेकर सभी थानाध्यक्ष व पुलिस पदाधिकारी सड़कों पर निकले। एक साथ पूरे जिले में वाहन जांच अभियान शुरु किया गया। एसएसपी ने बताया कि जिले में 107 स्थानों पर वाहन जांच किया गया। इन स्थानों पर 4971 वाहनों की जांच की गई। चेकिग के दौरान बुनियादगंज व चंदौती थाना क्षेत्र में तीन आरोपित पकड़े गए, जो लगातार फरार चल रहे थे। इनके पास से दो पिस्टल व पांच कारतूस भी मिला है। चेकिग के दौरान के एक मोटरसाइकिल जब्त किया गया है। एसएसपी ने बताया कि वाहन चेकिग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने के मामले में वाहन मालिकों से चार लाख 75 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होंने बताया कि इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसलिए मोटरसाइकिल चलाने वाले लोगों को निर्देश दिया गया कि यातायात नियमों का पालन करें। वाहन चलाते वक्त हेलमेट का प्रयोग करें। साथ वाहन सभी दस्तावेज जैसे डाइविग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, प्रदूषण फिटनेस सहित अन्य कागजात साथ में रखे। वाहन चेकिग दौरान पुलिस पदाधिकारी द्वारा मांगे गए वाहन के दस्तावेज की जांच अवश्य कराए। अगर वाहन का दस्तावेज नहीं दिखाते हैं, तो गाड़ी जब्त कर लिया जाएगा। साथ ही चालक पर भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जो लोग बड़े वाहन चला रहे हैं, वे सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। साथ ही जरूरत पडऩे पर कार की डिक्की की भी पुलिस पदाधिकारी से जांच कराए। जांच में सभी वाहन मालिक या फिर चालक सहयोग करें। कभी भी ब्लैक शीशा कार में ना लगाएं।

chat bot
आपका साथी