गया पंचायत, मुखिया चुनाव 2021: मतगणना केंद्र पर खुलती गई ईवीएम, बढ़ती रहीं प्रत्याशियों की धड़कनें

गया जिले के मोहड़ा प्रखंड की मतगणना जगजीवन कालेज में रविवार सुबह अपने निर्धारित समय से सात बजे से 45 मिनट विलंब से शुरू हुई। उम्मीदवार और प्रस्तावक सुबह से ही मतगणना केंद्र के बाहर पंक्तिबद्ध थे। जांचोपरांत बारी-बारी से प्रवेश कराया गया।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 05:48 PM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 05:48 PM (IST)
गया पंचायत, मुखिया चुनाव 2021: मतगणना केंद्र पर खुलती गई ईवीएम, बढ़ती रहीं प्रत्याशियों की धड़कनें
गया में मतगणना पर बढ़ी प्रत्‍याशियों की धड़कनें। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

जागरण संवाददाता, गया। गया जिले के मोहड़ा प्रखंड की मतगणना जगजीवन कालेज में रविवार सुबह अपने निर्धारित समय से सात बजे से 45 मिनट विलंब से शुरू हुई। उम्मीदवार और प्रस्तावक सुबह से ही मतगणना केंद्र के बाहर पंक्तिबद्ध थे। जांचोपरांत बारी-बारी से प्रवेश कराया गया। खामोश चेहरे और उदासी मन से महिला व पुरूष उम्मीदवार मतगणना हाल में प्रवेश किए। निर्वाची पदाधिकारी, पर्यवेक्षक और पुलिस पदाधिकारी की उपस्थिति में वज्र गृह का ताला खुला। ईवीएम को मतगणना हाल में लाया गया। ईवीएम की सील खुलती गई और डाटा की जानकारी मिलने के बाद उम्मीदवारों की धड़कनें बढऩे लगीं। जैसे-जैसे ईवीएम की सील खुल, उम्मीदवार और प्रस्तावक की संख्या धीरे-धीरे मतगणना हाल में कम होने लगी।

कई पदों के उम्मीदवार प्रथम राउंड में ही हार मानकर मतगणना केंद्र से बाहर आ गए। मतगणना का कार्य नियमानुसार चला। अलग-अलग पदों का चुनाव परिणाम आने में काफी विलंब लगा। रविवार की शाम तक मोहड़ा प्रखंड के जिला परिषद सदस्य और कई पंचायत के मुखिया का परिणाम घोषित नहीं किया गया। जिनका परिणाम घोषित कर दिया गया। वैसे उम्मीदवारों को जीत का प्रणामपत्र लेने में शाम तक का इंतजार करना पड़ा।

मतगणना में भी आधी आबादी की रही उपस्थिति

पंचायत चुनाव के सभी पदों पर नीतीश सरकार द्वारा 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। आरक्षण के बाद से पंचायत चुनाव में महिलाओं की उपस्थिति देखते ही बन रही है। आरक्षण और सामान्य सीटों पर महिला उम्मीदवार दिखाई दीं। महिला सोनम देवी, रूबिया कुमारी और करूणा देवी बताती हैं, इन दिनों नवरात्र पाठ का चल रहा है। मां दुर्गा की स्तुति करने के बाद मतगणना केंद्र पर आए हैं। उक्त सभी महिलाएं वार्ड व पंचायत समिति सदस्य पद चुनाव लड़ रही हैं। कहा जाए तो उपासना के साथ-साथ पंचायती राज में अधिकार के लिए संघर्ष कर रही हैं। उपवास रखते हुए मतगणना केंद्र पर पहुंची हंै। कहा कि चुनाव परिणाम में जो सामने आएगा, उसे स्वीकार करेंगे। अपने अधिकार से कभी पीछे नहीं हटेंगे। यहां मोहड़ा प्रखंड की आठ पंचायत के जिला परिषद सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, सरपंच एवं पंच पदों की मतगणना कराई गई। इन पदों के लिए आठ अक्टूबर को मतदान कराया गया था।

शुरुआत में दिखा पुलिस जोश, फिर हो गए पस्त

जगजीवन कॉलेज मतगणना केंद्र के अंदर और बाहर महिला-पुरूष पुलिस पदाधिकारी व जवानों की तैनाती दिखी। शुरुआती दौर में जवानों व पदाधिकारी ने पूरा जोश दिखा। नियमों का पालन जैसे मोबाइल लेकर नहीं जाना, मास्क का प्रयोग करना अनिवार्य किया गया। लेकिन जैसे-जैसे समय गुजरता गया। पुलिस जवान धीरे-धीरे पस्त हो गए।

chat bot
आपका साथी