गया पंचायत, मुखिया चुनाव: औरंगाबाद, सासाराम, नवादा, गया, कैमूर में वोटिंग खत्म, मतदाताओं में दिखा जोश

Gaya Panchayat Mukhia Chunav 2021 Updates बिहार में बुधवार को पंचायत चुनाव के चौथे चरण के लिए गयाऔरंगाबाद सासारामनवादा और कैमूर में वोटिंग हुई। इस दौरान मतदाताओं ने गांव की सरकार चुनने के लिए बारिश के बीच बढ़-चढ़कर वोटिंग की।

By Rahul KumarEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 09:51 AM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 05:21 PM (IST)
गया पंचायत, मुखिया चुनाव: औरंगाबाद, सासाराम, नवादा, गया, कैमूर में वोटिंग खत्म, मतदाताओं में दिखा जोश
Gaya Panchayat Mukhia Chunav 2021: गया के गुरुआ प्रखंड मतदान के लिए कतार में खड़ी महिलाएं। जागरण

गया, जागरण टीम । बिहार पंचायत चुनाव 2021 के चौथे चरण के लिए बुधवार को गया, सासाराम, औरंगाबाद,नवादा और कैमूर में वोटिंग सुबह सात बजे शुरू हुई। मतदान को लेकर सभी तरह की प्रशासनिक तैयारियां की गई थी। बारिश के बीच मतदाता वोटिंग करने बूथों पर पहुंचे। रोहतास के सासाराम, तिलौथू, कैमूर के चांद, गया के कोंच और गुरुआ, नवादा के अकबरपुर और औरंगाबाद के रफीगंज प्रखंड में गांव की सरकार चुनने के लिए मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। आज हुए मतदान का रिजल्ट शुक्रवार और शनिवार को आएगा। 

गया में एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा

पंचायत चुनाव के चौथे चरण की वोटिंग के दौरान गया के गुरुआ प्रखंड में गड़बड़ी फैलान के आरोप में एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया। बताया जाता है कि बुजुर्गों को मतदान कराने की बात कह बार बार मतदान केन्द्र के अंदर जा रहा था। इस को लेकर हंगामा हुआ जिसके बाद पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पूरा मामला कोलौना पंचायत के उूर्द मध्य विद्यालय बूथ संख्या 75-76 का बताया जा रहा है। 

नवादा में ईवीएम खराब

नवादा में पंचायत चुनाव के चौथे चरण की वोटिंग के दौरान जिले के अकबरपुर प्रखंड के मलिकपुर स्थित बूथ संख्या 163 पर ईवीएम में खराबी आने की वजह से मतदान बंद करना पड़ा। बताया जाता है कि, जिला परिषद के 28 वोट देने के बाद मशीन में खराबी आ गई। 

गया के गुरुआ व कोंच के 489 बूथों पर हो रहा मतदान

बुधवार को गया के दो प्रखंडों कोंच और गुरुआ में मतदान हुआ। कोंच में 259 और गुरुआ में 230 बूथों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया था। गया के गुरुआ प्रखंड में चार जोन और कोंच प्रखंड में पांच जोन बनाए गए थे। जानकारी के मुताबिक गुरुआ प्रखंड में 16 पंचायत हैं। यहां वोटिंग के लिए कुल 218 बूथ बनाए गए। जबकि प्रशासन की तरफ से 12 सहायक बूथ भी बनाए गए थे।

गुरुआ प्रखंड में कुल 1,26,074 वोटर हैं जिनमें 65,156 पुरुष वहीं महिलाओं की संख्या 60, 917 है। इसके साथ ही कोंच प्रखंड पंचायतों की संख्या 18 हैं। कोंच में 259 बूथ बनाए गए थे। निर्वाची पदाधिकारी के मुताबिक कोंच प्रखंड में कुल वोटरो की संख्या1,35,427 है,जिसमें 70,666 पुरुष, 64,759 महिला एवं 02 अन्य मतदाता शामिल हैं। 

chat bot
आपका साथी