Gaya Panchayat Chunav 2021: लाेकतंत्र के उत्‍सव में बुजुर्ग लेकर युवा तक उत्‍साह से निभा रहे भागीदारी

Gaya Panchayat Chunav 2021 पांचवें चरण का मतदान आज हो रहा है। बूथों पर सुबह से वोटरों की कतार लगनी शुरू हो गई है। महिलाओं की संख्‍या अच्‍छी देखी जा रही है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 06:33 AM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 01:26 PM (IST)
Gaya Panchayat Chunav 2021: लाेकतंत्र के उत्‍सव में बुजुर्ग लेकर युवा तक उत्‍साह से निभा रहे भागीदारी
औरंगाबाद के दाउदनगर में बूथ नंबर 40 पर लगी वोटरों की कतार। जागरण

गया, आनलाइन डेस्‍क। Gaya Panchayat Chunav 2021: पांचवें चरण का मतदान आज हो रहा है। गया, नवादा, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर जिले के बूथों पर सुबह से वोटरों की कतार लगनी शुरू हो गई थी। समय के साथ बूथों पर वोटरों की कतार लंबी होती जा रही है। महिलाओं की संख्‍या अच्‍छी देखी जा रही है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं। बूथों पर सुरक्षा बलों की पर्याप्‍त संख्‍या में तैनाती की गई है। सुबह करीब सात बजे से मतदान की शुरुआत हो गई है। हालांकि कई जगह कुछ तकनीकी कारणों से इसमें विलंब की भी खबर है। कैमूर के मोहनियां प्रखंड क्षेत्र के बेलौडी गांव स्थित बूथ नंबर 158 और 159 पर ईवीएम में आई तकनीकी खराबी से मतदान बाधित हो गया। करीब एक घंटे बाद यहां मतदान शुरू हो सका। बूथों पर कतार में सुबह से बुजुर्ग मतदाता भी कतार में लगे हैं। बूथों पर टीकाकरण की भी व्‍यवस्‍था की गई है। यहां वंचित लोगों को कोरोना की वैक्‍सीन लगाई जा रही है। 

(नवादा, पकरीबरावां प्रखंड मुख्यालय स्थित 9 नंबर बूथ पर बैक्सीन लेते युवती। जागरण)

(रोहतास जिले में अकोढ़ीगोला प्रखंड के बाघाखोह बूथ पर जायजा लेते एसपी आशीष भारती। एसपी ने इस दौरान सुरक्षाबलों को मुस्‍तैद रहने का निर्देश दिया। जागरण )

(नवादा, पकरीबरावां प्रखंड के उकौड़ा बूथ संख्या 104 पर अपनी बारी का इंतजार करते मतदाता।)

गया के फतेहपुर में 18 व वजीरगंज में 17 पंचायत में हो रहा चुनाव 

बता दें कि फतेहपुर प्रखंड की 18 व वजीरगंज प्रखंड की 17 पंचायतों में पांचवें चरण का मतान हो रहा है। इस बार प्रखंड के 18 पंचायत में 3 जिला पार्षद,18-18 मुखिया एवं सरपंच, 25 पंचायत समिति सदस्य एवं 252 वार्ड सदस्य एवं 153 पंच के लिए मतदाता अपने अपने मतों का प्रयोग करेंगे। इसके लिए 273 मतदान केंद्र बनाया गया है। मतदान सुबह सात से चार बजे तक होगा। वजीरगंज के 17 पंचायतों में 259 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।औरंगाबाद के दाउदनगर प्रखंड में कुल मतदाताओं की संख्‍या 121212 है।  इनमें महिला 57506 जबकि पुरुष वोटरों की संख्‍या 63753  है। अन्य मतदाता तीन हैं। यहां कुल 15 पंचायतों के लिए मतदान चल रहा है।  वार्ड सदस्‍यों के पद 207 हैं। प्रखंड के सभी 215 बूथों पर मॉक पाल के बाद मतदान शुरू हो गया है। मतदान शुरू होने के एक घंटा पहले से मतदाता अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर कतार में खड़े हो गए थे। उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद इकबाल ने बताया कि दाउदनगर प्रखंड की 15 पंचायतों के सभी 215 बूथों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शांतिपूर्ण शुरू हो गया है।  

(कैमूर जिले के मोहनिया प्रखंड में दिव्यांग मतदाता को मतदान केंद्र पर ले जाते स्वजन। जागरण)

(औरंगाबाद में कतारबद्ध बुजुर्ग मतदाता। जागरण)

रोहतास के दो प्रखंडों में शांतिपूर्ण चल रहा मतदान 

रोहतास जिले के अकोढ़ीगोला प्रखंड की 11 व बिक्रमगंज प्रखंड की 12 पंचायतों में वोट डाले जा रहे हैं। इसके लिए बिक्रमगंज में 168 बूथ बनाए गए हैं। यहां 46021 पुरुष तथा 42058 महिला वोटर अपने म‍ताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं अकोढ़ीगोला में 169 बूथों 45120 पुरुष तथा 41316 महिला मतदाता हैं। बिक्रमगंज प्रखंड में 1183 तथा अकोढ़ीगोला में 1231 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। दोनों प्रखंडों में सबसे अधिक रस्साकस्सी वार्ड सदस्य पद को लेकर है। 

(रोहतास में मतदान केंद्र के पास बनाया गया हेल्‍प डेस्‍क। जागरण)

chat bot
आपका साथी