गया पंचायत चुनाव 2021: गांव की सरकार चुनने के लिए आधी आबादी दिखा रही दम, बूथों पर लगी लंबी कतार

Gaya Panchayat Chunav 2021 पंचायत चुनाव के नौवें चरण के तहत गया में सोमवार को सुबर सात बजे से वोटिंग शुरू है। गांव की सरकार चुनने के लिए जनता में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। बूथों पर महिलाओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।

By Rahul KumarEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 10:28 AM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 12:21 PM (IST)
गया पंचायत चुनाव 2021: गांव की सरकार चुनने के लिए आधी आबादी दिखा रही दम, बूथों पर लगी लंबी कतार
गया पंचायत चुनाव 2021: गया के परैया प्रखंड में मतदान केन्द्र पर महिलाओं की लगी कतार। जागरण

गया, जागरण संवाददाता। गया में पंचायत चुनाव के नौवें चरण लिए वोटिंग जारी है। सोमवार को जिले के तीन प्रखंडों मानपुर, परैया व नगर प्रखण्ड में सुबह सात बजे से वोटिंग शरू हो गई। गांव की सरकार चुनने लिए महिलाएं काफी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। ठंड के बीच बूथों पर सुबर से ही लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। जिले में शांतिपूर्ण मतदान के लिए इस चरण में कुल 533 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान का समय निर्धारित किया गया है। 

परैया प्रखंड में 137 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। तो वहीं नगर प्रखंड क्षेत्र के लिए 218 मतदान केंद्र बनाए गए है। मानपुर प्रखंड में 178 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सुबह की हल्की ठंड के बावजूद सभी जगह पर मतदाता पहुंचने शुरू हो गए हैं। कई जगहों पर मतदाताओं की लंबी कतारें भी देखने को मिल रही है। आज पंचायत चुनाव में सभी 6 पदों के लिए मतदाता मतदान करेंगे। सभी बूथों पर ईवीएम और मतपेटिका से मतदान हो रहा है। मतदान के दौरान मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए

मुखिया व जिला परिषद सीट के लिए दिलचस्प मुकाबला

पंचायतों में कई जगहों पर मुखिया तो कई जगहों पर जिला परिषद सीट के लिए प्रत्याशियों के बीच दिलचस्प मुकाबला है। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो इसके लिए सभी बूथों पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही इलाके में गश्त लगाने के लिए गश्ती दल से लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।

महिला मतदान कर्मी और महिला पुलिस अधिकारियों के हवाले होगी पिंक बूथ

मानपुर, जागरण संवाददाता। नगर प्रखंड में पांच और मानपुर प्रखंड में पांच पिंक बूथ बनाए गए हैं। जहां महिला मतदान कर्मियों की तैनाती की गई है। इसकी सुरक्षा भी महिला पुलिस अधिकारी एवं महिला पुलिस बल के जिम्मे है। उक्त केंद्र में प्रवेश द्वार पर एक गेट बनाया गया, जिसे बेहतर ढंग से सजाया गया है। मतदान केंद्र के समीप पंडाल बनाए गए हैं। मतदाताओं को बैठने के लिए कुर्सी लगे हैं। प्यास बुझाने के लिए आरओ का पानी की व्यवस्था है। 

chat bot
आपका साथी