Gaya Panchayat Chunav 2021: महिला एक बार वोट डालकर दोबारा लगी थी कतार में, खुली पोल

पांचवें चरण के तहत गया जिले के फतेहपुर एवं वजीरगंज प्रखंड की 35 पंचायतों में मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। दोनों प्रखंडों के 3 लाख 13 हजार 447 मतदाता मैदान में खड़े 3568 प्रत्याशियों का भाग्‍य ईवीएम और बैलेट बाक्‍स में कैद कर रहे हैं।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 11:32 AM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 11:32 AM (IST)
Gaya Panchayat Chunav 2021: महिला एक बार वोट डालकर दोबारा लगी थी कतार में, खुली पोल
गया के वजीरगंज में 101 वर्षीय गजाधर सिंह को बूथ तक लाने में पुलिस अधिकारी ने भी सहयोग किया। जागरण

फतेहपुर (गया), संवाद सूत्र। Gaya Panchayat Chunav 2021: पांचवें चरण के तहत गया जिले के फतेहपुर एवं वजीरगंज प्रखंड की 35 पंचायतों में मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है।  दोनों प्रखंडों के 3 लाख 13 हजार 447 मतदाता मैदान में खड़े 3568 प्रत्याशियों का भाग्‍य ईवीएम और बैलेट बाक्‍स में कैद कर रहे हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस क्रम में एक बूथ पर बोगस वोटिंग का प्रयास सुरक्षाकर्मियों के प्रयास से विफल कर दिया गया। ऐसा काम एक महिला कर रही थी। उसे फटकार लगाने के बाद वहां से भगाया गया। 

पुलिसकर्मियों ने पहचाना तो महिला के उड़े होश  

बता दें कि फर्जी मतदान के प्रति पुलिस काफी चौकस है। चौकसी का असर भी हुआ है। वजीरगंज के सिंगठिया में बूथ संख्या 34 पर एक महिला मतदाता बोगस वोटिंग का प्रयास कर रही थी। वह एक बार मत डालने के बाद दोबारा कतार में खड़ी हो गई। लेकिन उस महिला पर नजर पड़ते ही पुलिसकर्मियों ने उसे पहचान लिया। इसके बाद डांट-फटकार करते हुए उसे वहां से भगाया गया। बूथ पर मौजूद एसआइ कैलाश प्रसाद सिंह ने कहा कि वोटिंग की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। महिला मतदाता के द्वारा दोबारा वोटिंग देने की कोशिश की गई उसे मतदान केंद्र से लौटा दिया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में बोगस वोटिंग नहीं होने दी जाएगी। उपद्रवियों से निपटने के लिए पुलिस बल तैयार है।

गलत ईवीएम पहुंचने पर वोटरों ने जताई नाराजगी 

एक महिला मतदाता हनी सिंह बताया कि मतदान केंद्र पर अच्छी व्यवस्था की गई है। कहीं किसी प्रकार की समस्या नहीं है। क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्ति को ही हम अपना मत देंगे। मतदान करने आए पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने कहा कि विकास के मुद्दे के साथ वोट करने आए हैं । ऐसे व्यक्ति को जनप्रतिनिधि के रूप में चुनेंगे जो समाज से जुड़ा हुआ हो और क्षेत्र का विकास करें। वही फतेहपुर के चरोखरी में मतदान संख्या 13 पर गलत ईवीएम मशीन पहुंचने के कारण मतदाताओं ने जमकर नाराजगी जताई। वहीं नीमी पंचायत के ढाडा में मशीन में खराबी के कारण दो घंटे तक मतदान बाधित रहा।

chat bot
आपका साथी