Gaya Panchayat Chunav 2021: वोटरों को डरा-धमका रहा था नक्‍सली, चुनाव में थी गड़बड़ी की साजिश

Gaya Panchayat Chunav 2021गया जिले के गुरुआ थाना अंतर्गत खैरी मोड़ के समीप दो मोबाइल सेट के साथ विनय यादव उर्फ़ विनय कुमार यादव नक्सली को पकड़े जाने की जानकारी सोमवार को शेरघाटी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रवेंद्र भारती ने संवाददाता सम्मेलन में दी।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 09:27 AM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 10:09 AM (IST)
Gaya Panchayat Chunav 2021: वोटरों को डरा-धमका रहा था नक्‍सली, चुनाव में थी गड़बड़ी की साजिश
गया पंचायत चुनाव 2021: गिरफ्तार नक्‍सली के साथ एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती। जागरण

शेरघाटी (गया), संवाद सहयोगी। गुरुआ थाना अंतर्गत खैरी मोड़ के समीप दो मोबाइल सेट के साथ विनय यादव उर्फ़ विनय कुमार यादव नक्सली को पकड़े जाने की जानकारी सोमवार को शेरघाटी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रवेंद्र भारती ने संवाददाता सम्मेलन में दी। इस नक्‍सली की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। उन्होंने कहा कि रविवार को पुलिस के हत्थे चढ़ा नक्सली विनय यादव माओवादी संगठन के कोर कमेटी के सदस्यों से भी संपर्क रखता था। उससे पूछताद में इस बात की पुष्टि हुई है। 

पंचायत चुनाव में गड़बड़ी के प्रयास में था विनय यादव 

उन्होंने बताया कि वह पंचायत चुनाव 2021 (Gaya panchayat Chunav 2021) में अपने पसंद के प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने के लिए मतदाताओं को डरा धमका रहा था। पुलिस को इस बात की भी सूचना थी कि वह चुनाव में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फ‍िराक में है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए नक्सली के मूवमेंट की सूचना प्राप्त होने पर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सीआरपीएफ 159 बटालियन इकाई एवं गुरुआ थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार विश्वकर्मा एवं थाना सशस्त्र बल की संयुक्त टीम का गठन किया गया। इससे पहले कि नक्सली अपने मंसूबे में कामयाब होता पुलिस की संयुक्त टीम की सतर्कता से आखिरकार वह धर दबोचा। शेरघाटी डीएसपी ने कहा कि पुलिस की पूछताछ में कई अलग अलग कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। 

10 वर्षों से फरार चल रहा था नक्‍सली 

जोगिया गांव का रहने वाला नक्सली विनय यादव को सोमवार को पुलिस ने खैरी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया था। वह 10 वर्ष से फरार चल रहा था। उसकी तलाश गुरुआ और कोंच थाना की पुलिस को थी। थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि नक्सली विनय कई नक्सली कांडों में संलिप्त था। उसे गिरफ्तार करने के लिए कई बार प्रयास किया गया था। लेकिन वो पुलिस से बच निकलता था।

chat bot
आपका साथी