Gaya Panchayat Chunav 2021: गया में प्रचार के दौरान दो पक्षों की भि‍ड़ंत, 31 पर प्राथमिकी

टनकुप्पा प्रखंड की बहसा पिपरा पंचायत से मुखिया प्रत्याशी के प्रचार के दौरान रविवार को दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दरअसल रविवार को बाइक रैली निकाली गई थी जिसमें सैकड़ों लोग शामिल थे। एक-एक कर सभी गांवों से होकर रैली गुजर रही थी।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 06:36 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 06:36 AM (IST)
Gaya Panchayat Chunav 2021: गया में प्रचार के दौरान दो पक्षों की भि‍ड़ंत, 31 पर प्राथमिकी
गया में प्रचार के दौरान जमकर हुई मारपीट। सांकेतिक तस्‍वीर

फतेहपुर(गया), संवाद सूत्र। टनकुप्पा प्रखंड की बहसा पिपरा पंचायत से मुखिया प्रत्याशी के प्रचार के दौरान रविवार को दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दरअसल, रविवार को बाइक रैली निकाली गई थी, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल थे। एक-एक कर सभी गांवों से होकर रैली गुजर रही थी। बाइक रैली में नारे भी लगाए जा रहे थे। बाइक रैली जब पहरी गांव पहुंची उस वक्त भी स्थिति सामान्य थी। पहरी गांव के पहाड़ पर मंदिर में पूजा करने जैसे ही सभी पहुंचे तो वहां दूसरे पक्ष से दर्जनों लोगों ने लाठी-डंडा लेकर रैली में शामिल लोगों को खदेड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान दोनों ओर से जमकर रोडे़बाजी की घटना हुई, जिसमें दोनों ओर से कई व्यक्ति घायल हो गए।  घटना की सूचना मिलते ही फतेहपुर थाना अध्यक्ष राहुल रंजन दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की छानबीन की। पुलिस के पहुंचने के बाद स्थिति नियंत्रित हो सका। वहीं राजेंद्र मांझी एवं संजय मांझी ने एक-दूसरे के समर्थकों पर केस दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुखिया प्रत्याशी के प्रचार के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे। दोनों ओर से मारपीट की गई है। वहीं, कई लोग घायल भी हुए हैं। वहीं राजेन्द्र मांझी ने दास एवं संजय मांझी ने 21 लोगों को नामजद किया है।

घर की छत पर हुआ वज्रपात, हजारों के सामान जले  

वजीरगंज थाना क्षेत्र के जमुआवां में रविवार की शाम को एक घर के छत पर अचानक वज्रपात हुआ, जिसके कारण घर के छत पर दिया गया स्टील का रेलिंग कई फीट दूर जा गिरा। घर के कई विद्युत उपकरण जल कर खराब हो गये। पीड़ित गृहस्वामी नविन कुमार वर्मा ने बताया कि दो मंजिला मकान के छत पर स्टील की रेलिंग दी गई थी, वह एक तरफ से उखड़कर कई फीट दूर गिरा और घर में लगे कई पंखे, बल्व, स्वीच, टीवी सहीत अन्य उपकरण जलकर खराब हो गये। पड़ोसी कुंदन कुमार एवं योगेन्द्र कुमार के घर में भी कई उपकरण जलकर बर्बाद हो गया। उपकरण खराब होने से पचास हजार के उपर का नुकसान हुआ, लेकिन घर के सभी सदस्य सुरक्षित बच गये।

chat bot
आपका साथी