Gaya News: गया में लोक जनशक्ति पार्टी के मनोनीत अध्यक्ष का स्वागत, समारोह का आयोजन

Gaya News गया में लोक जनशक्ति पार्टी के मनोनीत अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह सहित पार्टी के अन्‍य मनोनीत पदाधिकारियों के स्‍वागत में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने मनोनीत जिलाध्यक्ष को नई जिम्मेदारी की बधाई दी।

By Amit AlokEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 08:55 AM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 08:55 AM (IST)
Gaya News: गया में लोक जनशक्ति पार्टी के मनोनीत अध्यक्ष का स्वागत, समारोह का आयोजन
गया में लोक जनशक्ति पार्टी के मनोनीत अध्यक्ष का स्वागत। पार्टी सिंबल की प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

गया, जागरण संवाददाता। गया शहर के पुलिस लाइन सिंगरा स्थान स्थित लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के प्रधान कार्यालय में रविवार को जिला के मनोनीत अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनवर अली खां एवं बिहार प्रदेश सदस्यता अभियान समिति के अध्यक्ष संजय रविदास के सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कोविड-19 का पालन करते हुए सभी मनोनित पदाधिकारियों को फूल-माला पहनाकर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। साथ ही मनोनीत जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह को कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से नई जिम्मेदारी की बधाई दी।

कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने की अपील

जिलाध्यक्ष ने सभी को साथ लेकर संगठन को और मजबूत करने की बात कही। साथ ही कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की। स्वागत समारोह की अध्यक्षता जिला के प्रधान महासचिव मो.सरफुराज ने की। संचालन पार्टी के अतिपिछड़ा प्रकोष्ट के राष्ट्रीय महासचिव बेचन प्रसाद चंद्रवंशी ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के अतरी विधानसभा प्रत्याशी अरविंद कुमार सिंह, बेलागंज प्रत्याशी रामाश्रय उर्फ पुनदेव शर्मा,टिकारी प्रत्याशी कमलेश शर्मा,बाराचट्टी प्रत्याशी रेणूका देवी समेत कई नेता व कार्यकर्ताओं ने सिरकत किया। इस मौके पर सुमन सिंह,पंकज सिंह,ललन पासवान, धर्मेंद्र पासवान, मो. नौशाद, संजय प्रसाद, मो.अमजद,खां, विभूति नारायण सिंह सहित अनेकों नेता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी