गया में वार्ड पार्षद के पुत्र ने शादी का झांसा देकर प्रेमिका से नौ साल तक किया गंदा काम, प्राथमिकी दर्ज

रामपुर थाना क्षेत्र में एक लड़की ने गया नगर निगम के वार्ड संख्या 35 के पार्षद के पुत्र मो मंजर पर यौन शोषण की प्राथमिकी दर्ज कराई है। कहा- बीते नौ वर्षो से संपर्क में रहने के कारण कई तरह की अश्लील हरकत की। पुलिस दबिश के बाद आरोपित फरार

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 07:49 AM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 02:27 PM (IST)
गया में वार्ड पार्षद के पुत्र ने शादी का झांसा देकर प्रेमिका से नौ साल तक किया गंदा काम, प्राथमिकी दर्ज
वाट्स ग्रुप बनाकर अश्‍लील चैटिंग से मानसिक रूप से परेशान, सांकेतिक तस्‍वीर ।

गया, जागरण संवाददाता। एक युवती ने गया नगर निगम के वार्ड संख्या 35 के पार्षद नजमा खातुन के पुत्र मोहम्मद मंजर पर शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक यौन शोषण करने आरोप लगाया है। लड़की ने उसपर अश्‍लील फोटो व वीडियो बनाकर रुपये ऐंठने का भी आरोप लगाया है। इस मामले में पीडि़ता ने रामपुर थाना में एफआइआर दर्ज कराई गई है। एफआइआर दर्ज होने के बाद से ही आरोपित अपने घर से फरार है। इसकी गिरफ्तारी के लिए रामपुर थाना की पुलिस लगातार दबिश बना रही है। पुलिस का कहना है कि वह ज्‍यादा दिनों तक पुलिस की गिरफ्त से नहीं बच सकेगा।

वीडियो को वायरल करने की धमकी दी

रामपुर थानाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र की एक लड़की द्वारा वार्ड पार्षद के पुत्र  मो मंजर पर यौन शोषण की प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में उन्होंने कहा कि आरोपित गेवाल बिगहा मोहल्ला का रहने वाला है। उसने शादी करने को लेकर मुलाकात की। दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी। नौ साल से दोनों के बीच दोस्ती है। पीडि़ता का आरोप है कि बीते नौ  वर्षो से संपर्क में रहने के कारण कई तरह की अश्लील हरकत की। उसका फोटो और वीडियो बना लिया। उस वीडियो को वायरल करने की बराबर धमकी देता था। इसके एवज में कई बार पैसा भी वसूल किया था। पीडि़ता का कहना है कि उसने एक वाट्ससप ग्रुप बनाया। उसमें कई तरह की अश्लील बातें बराबर लिखता है। अपने दोस्तों द्वारा अश्लील फोटो उस ग्रुप में डाला है। इससे वह मानसिक रूप से परेशान रहती है। इस तरह की हरकत के बाद बदनामी हो रही थी। अंतोगतवा रामपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

थानाध्यक्ष का कहना है कि पीडि़ता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस लगातार आरोपित के घर पर छापामारे कर रही है। लेकिन, आरोपित अभी फरार चल रहा है। लेकिन, वह ज्‍यादा दिनों तक पुलिस की गिरफ्त से बच नहीं सकता। जल्‍द उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

chat bot
आपका साथी