Gaya News: वजीरगंज में बड़ा हादसा, छत गिरने से आठ घायल; भरभरा कर जमींदोज हो गया मकान

गया के वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बजौल गांव में शुक्रवार की देर रात नागेंद्र सिंह के मकान का पूरा छत धराशाई हो गई। घटना ऐसे समय पर घटी जब घर के पूरे परिवार छत पर सो रहे थे। उनमें महिलाएं और बच्चे भी थे।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 11:10 AM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 11:10 AM (IST)
Gaya News: वजीरगंज में बड़ा हादसा, छत गिरने से आठ घायल; भरभरा कर जमींदोज हो गया मकान
अस्‍पताल में चल रहा बच्‍चों का इलाज। जागरण।

संवाद सूत्र (गया) वजीरगंज। गया के वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बजौल गांव में शुक्रवार की देर रात नागेंद्र सिंह के मकान का पूरा छत धराशाई हो गई। घटना ऐसे समय पर घटी जब घर के पूरे परिवार छत पर सो रहे थे। उनमें महिलाएं और बच्चे भी थे। छत के अचानक गिर जाने से उस पर सो रहे सभी लोग उसके मलबे के साथ जमींदोज हो गए। लेकिन, उसके गिरने की तेज आवाज से आसपास के ग्रामीण जाग गए और घर तक पहुंचे। देखा कि सभी लोग इसमें दबे हुए हैं।

ग्रामीणों ने सक्रियता दिखाई और सभी को मलबे से बाहर कर लिया। उसमें एक महिला और बच्चे सहित कुल 8 लोग दबे थे। सभी को वजीरगंज सीएससी लाकर भर्ती कराया गया, जहां उनके प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों में एक महिला एवं तीन बच्चों की हालत गंभीर बताते हुए ड्यूटी में रहे चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एजाज अहमद में मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। चिकित्सक ने बताया कि अन्य चार की हालत सामान्य थी, जिसे सीएससी से इलाज की प्रक्रिया पूरी करके घर वापस भेज दिया गया है। इस तरह की अजीबोगरीब घटना से पूरा ग्रामीण क्षेत्र के लोग स्तब्ध है। सभी के स्वर से निकल रहा था कि देवी की कृपा थी कि सभी लोग छत के ऊपर सोए थे, जिससे घायल होकर बाल-बाल बच गए।

यदि घर के अंदर सोए अवस्था में छत गिरा होता तो सभी आठ लोग मौत के मुंह में समा जाते। घटना पर समाजसेवी रामाश्रय सिंह गहरी संवेदना प्रकट करते हुए सभी को वांछित सहयोग कर सर समय मगध मेडिकल अस्पताल पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाई। अंचल अधिकारी पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर प्रतिनिधि को भेजकर जांच कराया जा रहा है, पीड़ित परिवार को आवश्यक सहयोग के लिए अनुशंसा किया जाएगा। गौरतलब है कि दो महीने पहले एक मकान बारिश के कारण जमींदोज हो गया था, लेकिन उसमें कोई व्‍यक्ति नहीं था।

chat bot
आपका साथी