Gaya News: बाराचट्टी में शराब की खेप पकड़ने पहुंची पुलिस पर हमला, महिला कांस्‍टेबल सहित दो जख्‍मी

गया जिले बाराचट्टी थाना क्षेत्र के दरबार गांव में पंचायत चुनाव को लेकर अंग्रेजी शराब की खेप आने की सूचना पुलिस को मिली। छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर तस्करों ने हमला कर दिया। महिला कांस्‍टेबल सहित दो जख्मी हो गए। पुलिस ने तस्कर की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 11:32 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 11:32 AM (IST)
Gaya News: बाराचट्टी में शराब की खेप पकड़ने पहुंची पुलिस पर हमला, महिला कांस्‍टेबल सहित दो जख्‍मी
शराब की खेप आने की सूचना पर पहुंची थी पुलिस, सांकेतिक तस्‍वीर।

बाराचट्टी (गया), संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के दरबार गांव में अंग्रेजी शराब की खेप आने की सूचना पर बुधवार की रात छापामारी करने पहुंची पुलिस टीम पर तस्करों ने हमला कर दिया। हमले में महिला कांस्टेबल व चौकीदार जख्मी हो गए। पुलिस ने तस्कर की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में आठ नामजद व 12 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज हुई है।

थानाध्यक्ष रामलखन पंडित ने बताया कि उक्त गांव में रामजीत यादव के घर बड़ी मात्रा में शराब आने की सूचना पर छापेमारी की गई। छापेमारी में शराब तस्कर और उसके समर्थकों के साथ पुलिस की झड़प हो गई। इसमें एक महिला कांस्टेबल प्रिया कुमार व चौकीदार जख्मी हो गए। पुलिस ने रामजीत यादव के घर से दो कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल को दरबार गांव भेजा गया। तब तक तस्कर व उसके समर्थक फरार हो गए। पुलिस ने शराब तस्कर रामजीत की पत्नी उर्मिला देवी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में शरीफ यादव एवं कौशल यादव सहित आठ अन्य को नामजद व 12 अज्ञात को आरोपित बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष ने कहा कि शराब को पंचायत चुनाव को प्रभावित करने के लिए मंगाई गई थी।

बाइक की डिक्की से डेढ़ लाख की चोरी

 गया के खिजरसराय बाजार में शुक्रवार को स्टेट बैंक आफ इंडिया से पैसा निकालकर आ रहे बाना गांव के रमेश सिंह के बाइक की डिक्की से एक लाख पचास हजार की अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया। घटना उस वक्त हुई जब सिंह बैंक से पैसा निकासी कर डिक्की में रखकर अपने घर जा रहे थे। तभी बाजार में जाम में फंस गए। उसी दौरान अज्ञात चोरों ने डिक्की से पैसा निकाल लिया और उन्हें भनक तक नहीं लगी। रमेश सिंह जब घर जाकर देखा तो डिक्की खुला हुआ था और डिक्की में रखा पैसा गायब था। इस संबंध में उन्होंने थाना में लिखित आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया की घटना की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी