Coronavirus Update: गया नगर निगम भी कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्‍या पर गंभीर, आज होगी बैठक

कोरोना से लड़ने को लेकर नगर निगम में सशक्त स्थायी समिति की बैठक शनिवार को होगी। इसमें कई महत्‍वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। बैठक के दौरान कोरोना से बचाव समेत गर्मी में पेयजल साफ-सफाई पर भी चर्चा की जाएगी।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 06:41 AM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 06:41 AM (IST)
Coronavirus Update: गया नगर निगम भी कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्‍या पर गंभीर, आज होगी बैठक
गया का न‍गर निगम कार्यालय। जागरण आर्काइव

गया, जागरण संवाददाता। कोरोना वैश्‍िवक महामारी (Global Pandemic) से पूरा दुनिया परेशान है। गया शहर में कोरोना वायरस काफी तेजी से बढ़ रहा है। राजधानी पटना के बाद सबसे ज्‍यादा संक्रमित गया में ही मिल रहे हैं। प्रत्येक दिन काफी संख्या में लोग कोरोना के चपेट में आ रहे हैं। इसे रोकने के लिए अब गया नगर निगम भी गंभीर हो गया है। इसी क्रम में शनिवार को मेयर  वीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में सशक्त स्थायी समिति की बैठक में इसको लेकर विमर्श होगा।बैठक में मेयर  के अलावा डिप्टी मेयर अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव, नगर आयुक्त सावन कुमार एवं सशक्त स्थाई समिति के सदस्य उपस्थित रहेंगे।

जागरूकता के साथ मा‍स्‍क वितरण पर निर्णय

बैठक में शहर की साफ सफाई के अलावा घरों को सैनिटाइज करने के साथ ही कोरोना से बचने के लिए लोगों को जागरूक भी करने का फैसला लिया जाएगा। इसके अलावा स्लम क्षेत्रों में मास्क वितरण करने पर भी अहम फैसले लिए जाएंगे। वर्ष 2019 में नगर निगम के द्वारा काफी सराहनीय कार्य शहर में किया गया था। इसके कारण शहर वासियों ने निगम कर्मियों को फूल माला एवं अंग वस्त्र देकर जगह जगह पर सम्मानित किया था।

नाले की सफाई पर लिया जाएगा फैसला

बैठक में शहर में स्थित नाले की सफाई पर फैसला लिया जाएगा। क्योंकि बरसात आने के पहले शहर में स्थित सभी नाले को सफाई की जाती है। जिसमें नगर निगम को लगभग तीन करोड़ रुपए खर्च होता है। जिससे बारिश होने पर शहर में जलजमाव की स्थिति ना बने। लेकिन इस वर्ष मशीन से सफाई करने के फैसले लिया जा सकता है। जो कम राशि के खर्च में अच्छी तरह से नाले की सफाई होगी।

जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर होगी चर्चा

बैठक में शहर में जलापूर्ति संबंधित व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर चर्चा होने की उम्मीद है। क्योंकि पानी को लेकर शहर में स्थित कई वार्डों में बुरा हाल है। पूरी रात रतजगा करने के बाद भी लोगों को पानी नहीं मिला रहा है। जबकि पानी को लेकर बुडको द्वारा कार्य किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी