सफाई को लेकर शहरवासियों को जागरूक करने के लिए गया नगर निगम ने निकाली साइकिल रैली

2021 के स्वच्छता सर्वे को लेकर गया नगर निगम काफी गंभीर है। क्योंकि 2020 के स्वच्छता सर्वे में गया शहर सफाई के मामले में सबसे निचले पायदान पर था। जिसको लेकर नगर निगम की काफी किरकिरी हुई थी।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 02:25 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 02:25 PM (IST)
सफाई को लेकर शहरवासियों को जागरूक करने के लिए गया नगर निगम ने निकाली साइकिल रैली
जागरुकता के लिए गया नगर निगम की ओर से निकली साइकिल रैली। जागरण।

जागरण संवादाता, गया। 2021 के स्वच्छता सर्वे को लेकर नगर निगम काफी गंभीर है। क्योंकि 2020 के स्वच्छता सर्वे में गया शहर सफाई के मामले में सबसे निचले पायदान पर था। जिसको लेकर नगर निगम को काफी किरकिरी हुई थी। लेकिन 2021 की स्वच्छता सर्वे को लेकर नगर निगम कई महीनों से तैयारी कर रही है। इसी क्रम में सोमवार को नगर आयुक्त सावन कुमार की देखरेख में शहर वासियों को सफाई के प्रति जागरूक करने को लेकर एक साइकिल रैली निकाली गई। जिसमें नगर निगम के कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों ने भाग लेकर लोगों को स्वच्छता की पाठ पढ़ाई।

नगर आयुक्त साइकिल पर सवार होकर शहर का किया भ्रमण

साइकिल रैली नगर निगम के स्टोर से निकाला गया। जिसमें नगर आयुक्त के साथ कार्यपालक अभियंता राकेश कुमार, सफाई पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिन्हा, उप नोडल पदाधिकारी दिनकर प्रसाद, सफाई निरीक्षक सत्येंद्र प्रसाद, चंद्रमोहन उर्फ चिंटू सहित कई पदाधिकारी एवं कर्मचारी शामिल थे। स्टोर से निकलकर साइकिल रैली बैरागी, बागेश्वरी, रामशिला, पंचायती अखाड़ा, मोरिया घाट, दुखरनी मंदिर, जीबी रोड, कचहरी, काशीनाथ मोड, स्वराजपुरी रोड, बाटा मोड़ स्टेशन होते हुए स्टोर में आकर संपन्न हो गया। साइकिल पर स्वच्छता के श्लोक कल लिखे हुए कई संदेश लगे हुए थे। जिससे लोग निहार रहे थे। साथ ही साइकिल रैली को यादगार बनाने को लेकर शहरवासी अपने मोबाइल में कैद कर रहे थे।

स्वच्छता सर्वे को लेकर इसी महीने आएगी टीम

स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर इसी महीने टीम शहर में दिल्ली से आएगी। जो शहर के कई क्षेत्रों का भ्रमण करेगा। साथ ही साफ सफाई से संबंधित शहरवासियों से कई प्रश्न करेंगे। अगर सभी प्रश्न का उत्तर सही मिलने के बाद ही स्वच्छता रैंकिंग में शहर अब्बल आ सकता है। नहीं तो फिर शहर रैंकिंग में फिसड्डी हो सकता है।

chat bot
आपका साथी