Gaya: इनर व्हील क्लब सनराइज ने डॉक्टर्स डे पर 'धरती के भगवान' को दिया सम्‍मान, 20 महिलाएं भी हुईं सम्‍मानित

इनर व्हील क्लब सनराइज ने डॉक्टर्स-डे के उपलक्ष्य में गुरुवार को चिकित्सकों का सम्मान किया। इस अवसर पर इन्नर व्हील क्लब की अध्यक्षा डाॅ. दीप शिखा काव्या ने क्लब के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर शहर के 20 महिला स्वास्थ्य कर्मियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Fri, 02 Jul 2021 11:47 AM (IST) Updated:Fri, 02 Jul 2021 11:47 AM (IST)
Gaya: इनर व्हील क्लब सनराइज ने डॉक्टर्स डे पर 'धरती के भगवान' को दिया सम्‍मान, 20 महिलाएं भी हुईं सम्‍मानित
महिला डॉक्‍टरों को सम्‍मानित करतीं इनर व्‍हील क्‍लब की सदस्‍याएं। जागरण।

जागरण संवाददाता, गया। इनर व्हील क्लब सनराइज ने डॉक्टर्स-डे के उपलक्ष्य में गुरुवार को चिकित्सकों का सम्मान किया। इस अवसर पर इन्नर व्हील क्लब की अध्यक्षा डाॅ. दीप शिखा काव्या ने क्लब के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर शहर के 20 महिला स्वास्थ्य कर्मियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

क्लब की अध्यक्षा दीप शिखा काव्या ने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में चिकित्सकों ने अत्याधिक दबाव में कार्य किया है तथा अपनी जान को जोखिम में डालकर मानवता की सेवा का अनुठा उदाहरण पेश किया है। उन्होंने कहा कि चिकित्‍सकों ने पेशेवर तरीके से अपने काम को बखूवी अंजाम दिया है तथा अभी भी कोरोना के विरुद्ध अपनी सेवाएं जारी रखे है।

उन्होंने कहा कि इस कठिन दौर में समाज के विभिन्न अंगों द्वारा चिक्तिसकों की हौसला अफजाई से उनको नई ऊर्जा से अपने दायित्व को निभाने की प्रेरणा मिलती है। इन्नर व्हील क्लब सनराइज  की अध्यक्षा दीप शिखा काव्या ने चिक्तिसक दिवस की सभी को बधाई देते हुए कोरोना महामारी के दौरान चिक्तिसकों द्वारा निभाए रोल की सराहना की। उन्होंने कहा कि चिक्तिसकों,पेरामेडिकल व नर्सिंग स्टाफ ने इस दौरान पीडि़त रोगियों का उपचार कर उन्हें नया जीवन दिया। वहीं लोगों में सकारात्मकता लाने में भी सहयोग किया।

इन डॉक्‍टरों को मिला सम्मान

डा. दीप शिखा काव्या, डा. तेजस्वी नन्दन, डा. कविता निश्चल, डा. निमिलिका सिंह, डा. प्रमिला भदानी, डा. गिरिजा कुमारी, डा. संगीता सिंहा, डा. जयश्री सिंहा, डा. सुनीता शर्मा, डा. श्वेता सिंहा, डा. सुप्रिया गुप्ता, डा. अन्दलीब फातमा, डा. खिलत परवीन, भारती सिंह, अनामिका, डा. अमिता सिंहा, डा. रेनु सिंह, डा. पूजा प्रधान , डा. रेनु सिंहा, डा. प्रीति कुमारी, डा. मेघा सिंहा, डा. पल्लवी प्रिया।

इन सदस्यों का रहा सहयोग

कार्यक्रम में इन्नर व्हील क्लब की अध्यक्षा डा. दीप शिखा काव्या,  सचिव भावना अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मीना कुमारी, उपाध्यक्ष स्नेहा सिंहा, प्रेस एडिटर प्रिया पायल, आइ एस ओ सुगंधा जैन,कार्यकारिणी सदस्य डॉ तेजस्वी नन्दन, डॉ कविता निश्चल, मधु प्रिया, रीना शर्मा,सादिया सूरी, सोनी सिंह, अपराजिता परिहार, डॉ निमिलिका सिंह का सहयोग रहा ।

chat bot
आपका साथी