Gaya Petrol & Diesel Price: गया में पेट्रोल 112 तो डीजल 103 रुपये पार, लगातार बढ़ती जा रहीं कीमतें

Gaya Gaya Petrol Diesel Price बिहार में पेट्रोल व डीजल के मूल्‍य लगातार बढ़ रहे हैं। गया की बात करें तो पेट्रोल 112 एवं डीजल 103 रुपये पार चला गया है। लगातार बढ़ती कीमतें आम आदमी को परेशान कर रहीं हैं।

By Amit AlokEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 08:48 AM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 08:49 AM (IST)
Gaya Petrol & Diesel Price: गया में पेट्रोल 112 तो डीजल 103 रुपये पार, लगातार बढ़ती जा रहीं कीमतें
गया में पेट्रोल व डीजल के मूल्‍य में बढ़ोतरी। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

गया, जागरण संवाददाता। Gaya Petrol & Diesel Price दिनोंदिन बढ़ती महंगाई से आम आदमी परेशान है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। पेट्रोल के दामों में इजाफा हुआ है। कीमत 112 रुपये प्रति लीटर से अधिक दाम पार कर गया है। साथ ही डीजल का दाम भी 103 रुपये लीटर से अधिक बढ़ गया है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर ब्रेक नहीं लग रहा है। इसका सीधा असर आमलोगों की जेब पर पड़ा है। बढ़ती कीमतों के कारण वाहनों के पहिए पर ब्रेक लग गया है। बहुत सोच समझकर और अति आवश्यक होने पर ही लोग वाहन निकाल रहे हैं। इधर, बढ़ते कीमत के कारण पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर असर पड़ा है।

कीमतों में कमी होनी जरूरी

लोगों को कहना है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी होनी जरूरी है। इसकी कीमतें घटेंगी तो महंगाई पर काफी हद तक अंकुश लग सकता है। एक से 24 अक्टूबर तक पेट्रोल के दाम में 06.45 रुपये और डीजल की कीमत में 06.38 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। पेट्रोल पंप के संचालक साहित्य जैन ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार वृद्धि हो रही है। इससे पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर असर पड़ा है। गया शहर में रविवार  को पेट्रोल 112.05 रुपये और डीजल 103.69 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

पेट्रोल के बढ़े दाम के आंकड़ें (प्रति लीटर)

तिथिवार दाम  (रुपये में)

01 अक्टूबर - 105.60

02 अक्टूबर - 105.90

03 अक्टूबर - 106.20

05 अक्टूबर - 106.50

06 अक्टूबर - 106.85

07 अक्टूबर - 107 . 25

08 अक्टूबर - 107 . 55

09 अक्टूबर - 107.87

10 अक्टूबर - 108.24

11 अक्टूबर - 108.59

14 अक्टूबर - 108.99

15 अक्टूबर - 109.39

16 अक्टूबर - 109.79

17 अक्टूबर - 110.19

20 अक्टूबर - 110 .45

21 अक्टूबर - 110 .85

22 अक्टूबर - 111. 25

23 अक्टूबर - 111 .65

24 अक्टूबर - 112.05

डीजल के बढ़े दाम के आंकड़ें (प्रति लीटर)

तिथिवार दाम  (रुपये में)

01 अक्टूबर - 97.31

02 अक्टूबर - 97.66

03 अक्टूबर - 98.01

05 अक्टूबर - 98.36

06 अक्टूबर - 98.76

07 अक्टूबर - 99.16

08 अक्टूबर - 99.55

09 अक्टूबर - 99.91

10 अक्टूबर - 100.26

11 अक्टूबर - 100.62

14 अक्टूबर - 100.98

15 अक्टूबर - 101.33

16 अक्टूबर - 101.69

17 अक्टूबर - 102.05

20 अक्टूबर - 102.26

21 अक्टूबर - 102.62

22 अक्टूबर - 102.97

23 अक्टूबर - 103.33

24 अक्टूबर - 103.69

chat bot
आपका साथी