Aurangabad Crime: औरंगाबाद में घर में सोए किसान की गोली मारकर हत्‍या, कई लोगों से चल रहा था भूमि विवाद

औरंगाबाद के दाउदनगर थाना क्षेत्र के नोनार गांव में मंगलवार रात सोए वृद्ध की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। मृतक सुदामा शर्मा थे। भूमि विवाद में उनकी हत्‍या की गई है। हालांकि स्‍वजनों ने हत्‍या का कारण स्‍पष्‍ट नहीं बताया है।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 10:05 AM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 01:20 PM (IST)
Aurangabad Crime: औरंगाबाद में घर में सोए किसान की गोली मारकर हत्‍या, कई लोगों से चल रहा था भूमि विवाद
सिर में गोली मारकर वृद्ध की हत्‍या। प्रतीकात्‍मक फोटो

संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद)। दाउदनगर थाना के नोनार गांव में मंगलवार की आधी रात के बाद घर में सोए वृद्ध की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। मृतक 72 वर्षीय सुदामा शर्मा थे। हत्‍या का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। घटना से सनसनी फैल गई है।

बताया जाता है कि किसान सुदामा शर्मा का कई लोगों से भूमि विवाद चल रहा है। आशंका है कि इसी वजह से उनकी हत्‍या की गई है। हालांकि स्‍वजनों ने घटना का कारण स्‍पष्‍ट नहीं किया है। मृतक के पोते रोशन कुमार ने बताया कि घर में सभी लोग खाना खाकर सोने चले गए थे। दादा भी सो रहे थे। घर का दरवाजा लोहे के चैनल गेट का है जो खराब है। गेट में कभी ताला बंद नहीं रहता है। रात करीब 12 बजे के आसपास गोली चलने की आवाज सुनाई थी। आवाज सुनकर स्‍वजन पहुंचे तो देखा कि घर का दरवाजा खुला था। वे खून से लथपथ हो निढाल पड़े थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। करीब डेढ़ बजे रात में पुलिस पहुंची और छानबीन के बाद शव को कब्‍जे में ले लिया। उनके सिर में गोली मारी गई थी। कनपटी में गोली के निशान थे। 

chat bot
आपका साथी