Gaya Bihar: झारखंड की सीमा पर नक्सलियों की मांद में घुसी पुलिस ने अखिलेश यादव को दबोचा

Gaya Naxal Crime सशस्त्र सीमा बल ने गया जिले के गुरपा फतेहपुर थाना गुरपा ओपी द्वारा बुधवार की रात सर्च अभियान चलाकर थाना क्षेत्र के बैहरा गांव से कई कांड के वांछित नक्सली अखिलेश यादव को गिरफ्तार किया गया।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 05:10 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 05:10 PM (IST)
Gaya Bihar: झारखंड की सीमा पर नक्सलियों की मांद में घुसी पुलिस ने अखिलेश यादव को दबोचा
गिरफ्तार नक्सली अखिलेश यादव के साथ पुलिस व एसएसबी के अधिकारी। जागरण।

संवाद सूत्र, फतेहपुर (गया): सशस्त्र सीमा बल ने गया जिले के गुरपा, फतेहपुर थाना, गुरपा ओपी द्वारा बुधवार की रात सर्च अभियान चलाकर थाना क्षेत्र के बैहरा गांव से कई कांड के वांछित नक्सली अखिलेश यादव को गिरफ्तार किया गया। साथ हीं बुधवार को एसएसबी 29 वाहिनी कमांडेंट परमजीत सिंह सलारिया के निर्देश पर एसएसबी गुरपा कमांडर सुमन सौरभ के नेतृत्व में झारखंड सीमा से सटे फतेहपुर थाना क्षेत्र के पतवास एवं बसकटवा के जंगल मे नक्सली की टोह में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

सर्च ऑपरेशन के दौरान किसी प्रकार की कोई बरामदगी नहीं हो सकी। एसएसबी गुरपा कमांडेंट सुमन सौरभ ने बताया कि बीते रात अपने घर बैहरा गांव में वांछित नक्सली अखिलेश यादव उर्फ सिंटू कुमार, पिता रामबृक्ष यादव, ग्राम बैहरा, थाना फतेहपुर छिपा हुआ है। गुप्त सूचना के आधार पर फतेहपुर थाना, गुरपा थाना, एसएसबी संयुक्त रूप से छापामारी की। छापामारी में  अखिलेश को गिरफ्तार कर लिया गया।

अखिलेश यादव के बिरुद्ध वजीरगंज थाना में कांड संख्या 471/15 दर्ज है। उक्त घटना का यह अभियुक्त है। ग्राम सिरी में नक्सली कमांडर अनील यादव, रणधीर यादव, बिन्देशर यादव, कैलू यादव मिलकर सुरेंद्र यादव को गोली मारी थी। अनील यादव एवं सुरेंद्र यादव के लेवी बटवारा को लेकर विवाद चल रहा था। एसएसबी कमांडर सुमन सौरभ ने आगे बताया कि गिरफ्तार नक्सली से पुछताछ के क्रम में बहुत सारी नक्सली घटनाओं की अहम जानकारी दिया है। गिरफ्तार अखिलेश यादव से पूछताछ के बाद गुरुवार को वजीरगंज थाना को अग्रिम करवाई के लिए सुपुर्द कर दिया गया है।

थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वांछित नक्सली की तलाश पुलिस काफी दिनों से कर रही थी। बीते रात गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के बैहरा गांव से गिरफ्तार किया गया है।

chat bot
आपका साथी