Gaya: प्रशासन का आदेश बेअसर, वाहनों में ठूंस-ठूंसकर ढोए जा रहे यात्री, वसूला जा रहा मनमाना भाड़ा

गया जिले के टिकारी में लॉकडाउन के नाम पर बस ऑटो या अन्य यात्री वाहनों के संचालकों ने आपदा को अवसर बना लिया है। एक ओर नियमो का उल्लंघन कर ऑटो रिक्शा और निजी सवारी बसों का धड़ल्ले से परिचालन हो रहा है।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 09:17 AM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 09:17 AM (IST)
Gaya: प्रशासन का आदेश बेअसर, वाहनों में ठूंस-ठूंसकर ढोए जा रहे यात्री, वसूला जा रहा मनमाना भाड़ा
बस में ढोए जा रहे क्षमता से अधिक यात्री। जागरण

टिकारी (गया),संवाद सहयोगी। गया जिले के टिकारी में लॉकडाउन के नाम पर बस, ऑटो या अन्य यात्री वाहनों के संचालकों ने आपदा को अवसर बना लिया है। एक ओर नियमो का उल्लंघन कर ऑटो रिक्शा और निजी सवारी बसों का धड़ल्ले से परिचालन हो रहा है। वहीं यात्रियों से मनमाना भाड़ा वसूल किया जा रहा है। प्रशासन के गाइडलाइंस के अनुसार क्षमता का 50 फीसद ही यात्रियों को सवार किया जा सकता है। लेकिन ये वाहन वाले मानने वाले कहांं हैं। पैसे कमाने के फेर में ये ठूंस-ठूंसकर  य  सीटों पर 50 प्रतिशत ही पैसेंजरों को बैठाने का आदेश है। लेकिन अपने लाभ के चक्कर मे वाहनों में ठूंस ठूंस कर यानी सीटों से भी ज्यादा यात्री ढोये जा रहे हैं। बस हो या ऑटो या अन्य सवारी वाहन यात्रियों से दो या तीन गुना किराया वसूला जा रहा है। इसका विरोध करने पर यात्रियों को बस से बाहर उतार देने की धमकी देने से बाज नही आते।

दोगुना-ढाई गुना वसूला जाता है किराया 

बस संचालकों की मनमानी के कारण आम यात्रियों को काफी फजीहत झेलनी पड़ रही है। जहां आम दिनों टिकारी से गया का भाड़ा 30 रुपया लिया जाता था अब 60 रुपया लिया जा रहा है। इसी प्रकार टिकारी से कुर्था बस भाड़ा 40 रुपया के जगह 60 और 80 रुपया, टिकारी से मउ 10 रुपया के जगह 20 रुपया, गया से कुर्था 60 रुपया की जगह 140 वसूला जा रहा है। ऑटो वालों ने तो हद ही कर दी है। गुरुवार को नाम न छापने के शर्त पर कई दैनिक बस यात्रियों ने मनमाना भाड़ा वसूली की शिकायत की। कुर्था से गया जा रही एक बस पर सवार एक यात्री ने बताया के कुर्था से गया जाने में तीन यात्री का चार सौ तो एक दूसरे यात्री से दो व्यक्ति का कुर्था से टिकारी का किराया दो सौ रुपया लिया गया। एक यात्री ने आधा दर्जन यात्रियों का बस टिकट की प्रति साक्ष्य के तौर पर टिकारी एसडीएम और डीएम को वाट्सएप करते हुए बसों में यात्रियों के लूटने से बचाने की गुहार लगाई है। एसडीएम टिकारी ने मामले की जांच करने का भरोसा दिया है।

एसडीओ और डीएसपी ने की जांच

टिकारी में यात्रियों से मनमाना किराया बसूली मामले की एसडीओ करिश्मा और एसडीपीओ नागेंद्र कुमार सिंह ने शुक्रवार की शाम जांच किया। इस दौरान बस संचालको एवं स्थानीय लोगों से बातचीत भी की। यात्रियों के शिकायत के आलोक में एसडीओ ने सभी यात्री वाहनों के संचालकों को आज  टिकारी थाने में बुलाया है। जंहा यात्रियों की शिकायत मामले की जांच की जाएगी।साथ ही किराया का रेट चार्ट को बोर्ड वाहनों और बस स्टैंड पर सटवाने पर चर्चा की जाएगी। एसडीओ के अनुसार किराया में बढ़ोतरी की कुछ शिकायत लोगों से मिली है। निर्धारित दर से अधिक किराया लेने की पुष्टि पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी