गाधी संकल्प यात्रा में शामिल हुए सांसद

फोटो 39 संवाद सूत्र कोंच। महात्मा गाधी की 150वीं जयंती के अवसर पर औरंगाबाद

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 09:55 PM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 06:16 AM (IST)
गाधी संकल्प यात्रा में शामिल हुए सांसद
गाधी संकल्प यात्रा में शामिल हुए सांसद

फोटो 39 संवाद सूत्र कोंच।

महात्मा गाधी की 150वीं जयंती के अवसर पर औरंगाबाद के सासद सुशील कुमार सिंह ने गाधी संकल्प यात्रा के तहत शुक्रवार को पदयात्रा का आयोजन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने परसावा देवी स्थान पर संकल्प यात्रा का गाजेबाजे के साथ स्वागत किया।

गाधी संकल्प यात्रा के तहत ग्राम परसावां से आरंभ किया गया। जो मुडेंरा, अदई, बाली व दिग्घी में तक गया। सासद ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश व विशेष पहल पर गाधी संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया है। जिसमें छह सूत्री संकल्प के साथ जनता के बीच में जाना है। इसमें जन.जन में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति और स्वदेशी भावना जगाना है। गाधी जी के स्वराज के सपनों को साकार करने के लिए प्रयास करना है। महात्मा गाधी के सादगीपूर्ण जीवन के अनुरूप समाज, परिवार व व्यक्ति में सादगी अपनाने पर जोर दिया जाएगा। स्वच्छता अपनाने व पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए सिंगल यूज्ड प्लास्टिक का किसी भी रूप में उपयोग नहीं करने के संकल्प को लेकर गाधी संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया है। श्री सिंह व कार्यकर्ताओं ने 15 किलोमीटर की पदयात्रा की।

संकल्प यात्रा में कोंच दक्षिणी के भाजपा अध्यक्ष श्रीकात कुमार, उपेन्द्र पाठक, चंदन कुमार, संजय कुमार, सुनील शर्मा, निरंजन सिंह, गुड्डू शर्मा आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी