किसानों को पारदर्शी तरीके से दिलाएं उपादान योजना का लाभ: डीएम

गया। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिरकण (आत्मा) की ओर से रबी महाअभियान-2021 को लेकर गुरुवार को धर्मसभा भवन में कार्यशाला आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने कहा कि अच्छी बारिश के बाद इस वर्ष धान की अच्छी पैदावार की संभावना है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 11:36 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 11:36 PM (IST)
किसानों को पारदर्शी तरीके से दिलाएं उपादान योजना का लाभ: डीएम
किसानों को पारदर्शी तरीके से दिलाएं उपादान योजना का लाभ: डीएम

गया। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिरकण (आत्मा) की ओर से रबी महाअभियान-2021 को लेकर गुरुवार को धर्मसभा भवन में कार्यशाला आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने कहा कि अच्छी बारिश के बाद इस वर्ष धान की अच्छी पैदावार की संभावना है। मिट्टी में नमी बनी रहने के कारण रबी फसल गेहूं, चना, मसूर एवं राई-सरसों की भी अच्छी उपज होगी। जल जीवन हरियाली योजना से जिले की प्रकृति को लाभ मिला है। बड़ी तादाद में लाखों पौधा लगाए गए हैं। इससे जलस्तर 45 से 25 फीट ऊपर आ गया है। जिला कृषि पदाधिकारी सुदामा महतो ने कहा कि रबी सीजन में गेहूं की खेती का लक्ष्य 70 हजार से बढ़कर 96817 हेक्टेयर किया गया है। किसानी की आमदनी बढ़ाने को बनाएं दीर्घकालिक विकल्प

गया में दुग्ध उत्पादन, उद्यानिक फसलों एवं मशरूम उत्पादन में असीम संभावनाए हैं। जिलाधिकारी ने किसानों को खेती की ओर आकर्षित करने के लिए दीर्घकालिक विकल्प उपलब्ध कराने को कहा। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोड्क्ट योजना में मशरूम चयनित हैं। पांच प्रखण्डों में 20-20 एकड़ के पांच कलस्टर में लेमनग्रास की खेती हो रही है। धान खरीद के लिए एक नवंबर से किसानों का चयन

गया। धान अधिप्राप्ति को लेकर कहा कि पैक्स के माध्यम से हर साल धान की खरीद होती है। विभाग के कर्मियों ने पिछले वर्ष अधिप्राप्ति में अच्छा सहयोग किया। इस वर्ष भी एक नवम्बर से किसानों से धान क्रय करने के लिए उनका चयन किया जाना प्रारम्भ होगा। जिलाधिकारी ने खरीफ 2021 में किसानों के घरों तक होम डिलिवरी के माध्यम से बीज एवं अन्य उपादान उपलब्ध कराने को लेकर कृषि समन्वयकों, प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधकों, सहायक तकनीकी प्रबंधकों एवं किसान सलाहकारों को प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया। संयुक्त निदेशक, शष्य, मगध प्रमंडल रतन कुमार भगत ने उपादान को लेकर किसानों को उपयोग करने के व्यवहारिक ज्ञान की जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी