कैमूर में गली में अतिक्रमण को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार घायल

चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लोहरा में गली में अतिक्रमण करने से मना करने पर उत्पन्न हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Feb 2021 05:12 PM (IST) Updated:Tue, 16 Feb 2021 05:12 PM (IST)
कैमूर में गली में अतिक्रमण को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार घायल
कैमूर में गली में अतिक्रमण को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार घायल

गया। चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लोहरा में गली में अतिक्रमण करने से मना करने पर उत्पन्न हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों से चार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। जबकि आधा दर्जन लोगों को हल्की चोटें आने की बात कही जा रही हैं। घायलों को इलाज के लिए चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां से दो की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भभुआ सदर अस्पताल रेफर किया गया है। गंभीर रूप से घायलों में प्रथम पक्ष से छैवर यादव पिता ललता यादव उम्र 45 वर्ष, छैवर यादव की 40 वर्षीय पत्नी रीता देवी, अशोक यादव पिता अंबिका यादव उम्र 35 वर्ष का नाम शामिल हैं। जबकि दूसरे पक्ष से काशी यादव पिता स्व. रामजी यादव उम्र 65 वर्ष ग्राम लोहरा गंभीर रूप से घायल हैं। साथ ही उनके घर के कुछ महिलाएं एवं नौजवानों को भी हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान रीता देवी एवं अशोक यादव की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों के द्वारा भभुआ सदस्य अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मारपीट की इस घटना से संबंधित जानकारी लेने पर छैवर यादव ने बताया कि गांव के ही निवासी काशी यादव के द्वारा वार्ड संख्या 7 की गली में मकान से निकाला गया करी रखा गया था। कुछ समय पहले सात निश्चय योजना के तहत वार्ड संख्या 7 के गली की ढलाई हुई है। उस दौरान उनके द्वारा उस करी को निकालकर इनके ही जमीन में रख दी गई थी। जब दोबारा गली की ढलाई पूर्ण हो गई। उसके बाद काशी यादव के द्वारा उस करी को लाकर दोबारा फिर से गली में रखा जाने लगा। जिस पर इनके द्वारा मना किया गया और कहा गया कि गली में करी रखकर अतिक्रमण ना करें। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और जमकर मारपीट हुई। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष उदय भानु सिंह ने बताया कि एक पक्ष से तीन एवं एक पक्ष से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल थे। जिन्हें चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भेजा गया है यहां से दो को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। दोनों पक्षों में से किसी भी पक्ष के द्वारा मामले से संबंधित आवेदन देकर शिकायत नहीं की गई है। आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी