गया के स्थापना दिवस पर वोटरों को जागरूक करने के लिए दौड़ेगी साइकिल

गया। जिले का 157वां स्थापना दिवस तीन अक्टूबर 2021 को मनाया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर जिलाधिकारी ने बैठक कर जानकारी ली।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 11:28 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 11:28 PM (IST)
गया के स्थापना दिवस पर वोटरों को जागरूक करने के लिए दौड़ेगी साइकिल
गया के स्थापना दिवस पर वोटरों को जागरूक करने के लिए दौड़ेगी साइकिल

गया। जिले का 157वां स्थापना दिवस तीन अक्टूबर 2021 को मनाया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने वरीय अधिकारियों के साथ सोमवार को कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक की। निर्णय हुआ कि स्थापना दिवस की सुबह 7 बजे साइकिल रैली का आयोजन होगा। पंचायत आम निर्वाचन 2021 के परिपेक्ष्य में मतदाता जागरूकता के तहत यह साइकिल रैली शहर के टावर चौक से प्रारंभ होकर गांधी मैदान स्टेडियम तक पहुंचेगी। जिला स्थापना दिवस पर क्विज, पेंटिग, निबंध तथा वाद विवाद प्रतियोगिता आफलाइन आयोजित की जाएगी। प्रखंड स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन कर उत्कृष्ट प्रतिभागियों को 1 अक्टूबर 2021 को हरिदास सेमिनरी प्लस 2 उच्च विद्यालय में जिला स्तर पर पेंटिग, निबंध तथा वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। सफल प्रतिभागियों को 3 अक्टूबर के दिन सम्मानित किया जाएगा। रक्तदान शिविर के अलावा कलेक्ट्रेट में दीपोत्सव भी होगा :

इसके अलावा रक्तदान शिविर का आयोजन भी होना तय हुआ है। साफ सफाई अभियान, रंगोली तथा दीपोत्सव कार्यक्रम भी किए जाएंगे। कलेक्ट्रेट परिसर में संध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम होगा। वहीं केक काटकर जिला स्थापना दिवस के जश्न को उत्सवी माहौल दिया जाएगा। रोमांच पैदा करेगा प्रशासन बनाम आम नागरिक एकादश का क्रिकेट मैच :

बैठक में शामिल अन्य सदस्यों की सहमति से 02 अक्टूबर को ढाई बजे से 15-15 ओवर का क्रिकेट मैच आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रशासन एकादश बनाम नागरिक/मीडिया एकादश के बीच मैच होगा। स्थापना दिवस से जुड़े निबंध, पेंटिग, वाद विवाद प्रतियोगिता को फेसबुक लाइव के माध्यम से भी प्रसारित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी सदस्यों से कहा कि कि वे समस्त कार्यक्रमों को पूरे गुणवत्ता के साथ आयोजित कराएं। छात्रों द्वारा वाद- विवाद प्रतियोगिता में सामयिक एवं जनहित विषयों का चयन करें। इस बैठक में उप विकास आयुक्त सुमन कुमार, अपर समाहर्ता मनोज कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, आपदा प्रभारी, डीपीएम जीविका, मोती करीमी, शिवबचन सिंह, सचिदानंद प्रेमी सहित पदाधिकारी एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित थे। तीन अक्टूबर को गया जिले का मनाया जाएगा 157वां स्थापना दिवस

क्विज, पेंटिग, निबंध तथा वाद विवाद प्रतियोगिता भी होगी

सभी आयोजनों का होगा फेसबुक लाइव प्रसारण

chat bot
आपका साथी