गया में बनेगा फ्लाईओवर और पटवा टोली को भी किया जाएगा विकसित : उप मुख्यमंत्री रेणु देवी

ज्ञान की भूमि पर बिहार के उपमुख्यमंत्री रेणु देवी का गुरुवार को परिसदन में भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने जागरण से बातचीत में कहा कि पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम नीतीश सरकार में उठाए गए।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 03:56 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 07:04 AM (IST)
गया में बनेगा फ्लाईओवर और पटवा टोली को भी किया जाएगा विकसित : उप मुख्यमंत्री रेणु देवी
उप मुख्‍यमंत्री रेणु देवी को पुष्‍प गुच्‍छ देकर सम्‍मानित करते लोग। जागरण।

जागरण संवाददाता, गया। ज्ञान की भूमि पर बिहार के उपमुख्यमंत्री रेणु देवी का गुरुवार को परिसदन में भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने जागरण से बातचीत में कहा कि पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम नीतीश सरकार में उठाए गए। इसी क्रम में पूछे जाने पर डिप्टी सीएम ने कहा कि गया की जिला परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर किया जाएगा।

जिले के महत्वपूर्ण विकास करने के लिए पर्याप्त राशि जिला को उपलब्ध कराई जाएगी।  कहीं भी कोई परेशानी नहीं होगा। इसे लेकर बीते दिनों पटना में हुए वह विकास आयुक्त. डायरेक्टर व जिला परिषद अधयक्ष  के साथ बैठक में पहले ही निर्देश दिया जा चुका है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जहां भी अभियंता की कमी है। उस पद पर अभियंताओं की बहाली की जाएगी।डिप्टी सीएम ने कहा कि गया एक पौराणिक शहर है यहां जाम की समस्या बराबर रहती है इसलिए जरूरत के हिसाब से फ्लाईओवर का निर्माण का भी प्रस्ताव राज्य सरकार में विचाराधीन है। जल्द ही गया वासियों को फ्लाईओवर की सौगात दी जाएगी। बातचीत के क्रम में उन्होंने कहा कि उद्योग विभाग को मजबूत करने के लिए महाप्रबंधक को कई दिशा निर्देश दिए गए हैं। मानपुर पटवाटोली को विकसित करने के लिए पर्याप्त एवं संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। टैक्सटाइल पार्क इस दिशा में जिला स्तर पर चल रहा है। मानपुर में टैक्सटाइल पार्क का निर्माण किया जाएगा ताकि बुनकरों को एक स्थान पर कई संसाधन उपलब्ध होंगे।

निजी कार्यक्रम में आई थीं डिप्‍टी सीएम

जानकारी हो कि उप मुख्यमंत्री अपने व्यक्तिगत कार्यक्रम के तहत जिला पधारी थीं। परिसदन में जिला परिषद अध्यक्ष करुणा कुमारी जिला पार्षद महेंद्र यादव. भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव भाजपा जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा आदि ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इससे पहले पूर्व मंत्री व नगर विधायक डॉक्टर प्रेम कुमार ने पंचायती राज का चुनाव दलीय स्तर पर कराने की डिमांड उप मुख्यमंत्री से की है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पंचायती राज के चुनाव पार्टी स्तर पर कराया जाए। ताकि पंचायती राज में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त किया जा सके।

chat bot
आपका साथी