झारखंड के रजरप्‍पा से शराब लेकर आ रहे लग्‍जरी कार सवार पांच लोग गिरफ्तार, नवादा की घटना

नवादा के रजौली चेकपोस्‍ट पर उत्‍पाद विभाग व पुलिस की संयुक्‍त टीम ने एक कार से पांच लोगों को गिरफ्तार किया। कार से चार बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। वहीं एक ई रिक्‍शा से 158 बोतल शराब बरामद की गई।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 01:00 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 01:00 PM (IST)
झारखंड के रजरप्‍पा से शराब लेकर आ रहे लग्‍जरी कार सवार पांच लोग गिरफ्तार, नवादा की घटना
शराब के साथ गिरफ्तार किए गए लोग। जागरण

रजौली (नवादा), संवाद सूत्र। रजौली थाना क्षेत्र के चितरकोली पंचायत स्थित समेकित जांच चौकी पर शनिवार की देर रात लग्‍जरी  कार से चार बोतल विदेशी शराब के साथ पांच लोगों को पकड़ा गया। उत्पाद विभाग एवं पुलिस बल की संयुक्त टीम ने उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया। इनमें नालंदा जिले के दीपनगर थाना के व्हिचवनपर निवासी अर्जुन चौधरी के पुत्र राकेश चौधरी, कोशुक निवासी राम अवतार पासवान के पुत्र रविंद्र पासवान, कोशुक निवासी रविन्द्र पासवान के पुत्र अभिषेक राज, नूरसराय थाना के बड़ड़ा निवासी स्व रामस्वरूप पासवान के पुत्र रामरतन पासवान एवं अस्थावां थाना के गफूर बिगहा निवासी विजय यादव के पुत्र बब्लू कुमार शामिल हैं।

कार सवार लोग पूजा कर लौट रहे थे नालंदा  

उत्पाद एसआइ राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि शनिवार रात करीब 11 बजे झारखंड की ओर से आ रही लग्जरी कार ब्रेज़ा (बीआर 21 V02316) को जांच के लिए रोका गया तो उसमें से चार बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। इसके बाद कार सवार सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। इन लोगों ने बताया कि वे रजरप्पा से पूजा अर्चना करके नालंदा लौट रहे थे। उत्पाद निरीक्षक रामप्रीत कुमार ने बताया कि रविवार को सभ्‍ाी को न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

158 बोतल विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार  

वहीं दूसरी ओर पुलिस ने सिमरकोल मोड़ के पास एक ई रिक्‍शा से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि सूचना मिली थी कि ई रिक्‍शा से विदेशी शराब ले जाई जा रही है। इसके बाद गश्त कर रहे एएसआइ उपेंद्र सिंह को भेजा गया। पुलिस को देखते ही चालक भागने लगा लेकिन उसे पकड़ लिया गया। धंधेबाज थाना क्षेत्र के गेरवा गांव के अजय प्रसाद का पुत्र अवधेश कुमार है। कुल 158 बोतल शराब बरामद की गई। बरामद विदेशी शराब प्रथम दृष्टया नकली प्रतीत होता है। क्योंकि शराब की बोतल पर जो रेपर और झारखंड सरकार का स्टीकर लगा हुआ है, वह किसी निजी प्रेस का प्रतीत होता है।

chat bot
आपका साथी