औरंगाबाद में इस वर्ष लगाए जाएंगे पांच लाख पौधे, 4.67 लाख पौधे जिले की पांच नर्सरी में उपलब्ध

वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मी पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए जिले में करीब पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। जिले के पांच नर्सरी में 467900 पौधे उपलब्ध हैं। सबसे अधिक पौधे औरंगाबाद शहर के अदरी नदी किनारे स्थित नर्सरी में 165236 पौधे उपलब्ध हैं।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Tue, 08 Jun 2021 11:48 AM (IST) Updated:Tue, 08 Jun 2021 11:48 AM (IST)
औरंगाबाद में इस वर्ष लगाए जाएंगे पांच लाख पौधे,  4.67 लाख पौधे जिले की पांच नर्सरी में उपलब्ध
औरंगाबाद में इस वर्ष लगाए जाएंगे पांच लाख पौधे। प्रतीकात्‍मक फोटो

सनोज पांडेय, औरंगाबाद। अगर आप पर्यावरण को स्वच्छ बनाना चाहते हैं तो इसके लिए पौधरोपण जरूरी है। पौधरोपण से हीं पर्यावरण स्वच्छ होगा और सरकार के साथ आम आदमी की सोच धरातल पर उतर पाएगी। आइए हम आपको बताते हैं कि पौधे लगाने के लिए क्या करना है। कहां-कहा नर्सरी है और कितने पौधे उपलब्ध हैं। कृषि वाणिकी के तहत जो पौधे वन विभाग में फार्म भरकर लेंगे उसमें प्रति पौधे आपको 10 रुपये लगेंगे। वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मी पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए जिले में करीब पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। जिले के पांच नर्सरी में 4,67,900 पौधे उपलब्ध हैं। सबसे अधिक पौधे औरंगाबाद शहर के अदरी नदी किनारे स्थित नर्सरी में 1,65,236 पौधे उपलब्ध हैं। डीएफओ तेजस जायसवाल ने बताया कि मदनपुर प्रखंड के उमगा स्थित नर्सरी में 52,500, देव के कर्मा नर्सरी में 72,954, नवीनगर के मंझीयावां गांव स्थित नर्सरी में 40,589 एवं अंबा के देउरा नर्सरी में 1,36,621 पौधे उपलब्ध हैं।

25 पौधे लेने पर देने होंगे 250 रुपये

सरकार पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के लिए आमजन को पौधे उपलब्ध करा रही है। किसानों के लिए वन विभाग में हमेशा पौधे उपलब्ध हैं। कृषि वाणिकी के तहत किसानों को वन विभाग से पौधा मिलेगा। इसके लिए उन्हें जमीन से संबंधित रसीद देना होगा। एक पौधे की कीमत 10 रुपये है। शर्त यह है कि कम से कम आपको 25 पौधे लगाने होंगे। यानि कि 25 पौधे लेने पर आपको 250 रुपये देने होंगे। अगर किसान 13 पौधे बचाने में सफल हुए तो आपको प्रति पौधा 60 रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगा। शर्त यह है कि तीन वर्ष तक उसको बचाए रखना है। अगर सभी 25 पौधे बचाने में सफल रहे तो एक पौधे का 60 यानि कि आपको 1500 रुपये वन विभाग के द्वारा दी जाएगी। एक-दो पौधे लगाने पर बोनस या इनाम का प्रावधान नहीं है। चलंत वाहन से पौधे खरीदने पर किसी प्रकार की प्रोत्सहान राशि नहीं मिलेगी।

नर्सरी में 37 प्रकार के पौधे हैं उपलब्ध

जिले में स्थित पांच नर्सरी में 37 प्रकार के पौधे उपलब्ध हैं। अगर पौधे लगाने के शौकीन हैं तो यहां से आप अपने मनपसंद का पौधे ले जा सकते हैं। डीएफओ तेजस जायसवाल ने बताया कि नर्सरी में वैसे तो सभी प्रकार के पौधे उपलब्ध हैं जिसमें गम्हार, शीशम, सागवान, महोगनी, पीपल, आंवला, जामुन, अमरूद, करंज, अर्जुन, सहजन, अमलताश एवं नीम के पौधे प्रमुख हैं। किसानों के साथ आमजनों को नर्सरी से पौधे मिल रहे हैं।

chat bot
आपका साथी