बिना टिकट यात्रा के विरुद्ध चला सघन अभियान,पांच करोड़ रुपए से अधिक हुई वसूली

पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय के दिशा निर्देशन में बिना टिकट या बिना उचित प्राधिकार के यात्रा पर लगाम लगाने के लिए लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 09:10 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 09:10 PM (IST)
बिना टिकट यात्रा के विरुद्ध चला सघन अभियान,पांच करोड़ रुपए से अधिक हुई वसूली
बिना टिकट यात्रा के विरुद्ध चला सघन अभियान,पांच करोड़ रुपए से अधिक हुई वसूली

जागरण संवाददाता,गया : पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय के दिशा निर्देशन में बिना टिकट या बिना उचित प्राधिकार के यात्रा पर लगाम लगाने के लिए लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। उचित टिकट या प्राधिकार वाले यात्रियों को यात्रा के दौरान कोई असुविधा न हो, इसको ध्यान में रखते हुए उनके द्वारा संबंधित अधिकारियों को डीडीयू मंडल के गया जंक्शन,डेहरी आन सोन, सासाराम, रफीगंज, मानपुर जंक्शन, अनुग्रह नारायण रोड, भभुआ के अलावे सभी स्टेशनों पर निरंतर कड़ी निगरानी करते हुए बिना टिकट यात्रा की रोकथाम करने के लिए निर्देशित किया गया है। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि बेटिकट यत्रियों के खिलाफ सघन अभियान मंडल के सभी स्टेशनों पर जारी रहेगा। 01 से 16 अक्टूबर तक बिना टिकट यात्रा में कुल 13,441 मामले आए सामने

-इस वर्ष पूरे डीडीयू मंडल में 01 अप्रैल से 16 अक्टूबर तक बिना टिकट 13,441 मामले सामने आए। जिनसे जुर्माने के रूप में लगभग 73,45,000 रुपए का राजस्व अर्जित किया गया। बता दें कि पिछले वित्तीय वर्ष 2020-21 की समान अवधि के दौरान पकड़े गए 2,550 मामलों में जुर्माने के रूप में लगभग 12,45,000 रुपए का राजस्व अर्जित किया गया था। मंडल में वर्तमान वित्तीय वर्ष में 01 अप्रैल से 16 अक्टूबर तक बिना टिकट के कुल 1,05,228 मामले सामने आए। जिनसे जुर्माने के रूप में लगभग पांच करोड़ दो लाख अस्सी हजार रुपये का राजस्व अर्जित किया गया। बता दे कि पिछले वित्तीय वर्ष 2020-21 की समान अवधि के दौरान पकड़े गए 6,686 मामलों में जुर्माने के रूप में लगभग 21,82,000 रुपए का राजस्व अर्जित किया गया था।

chat bot
आपका साथी