नवादा में पहले पंडाल में घुमाया, फिर घर लाकर कर दी पत्नी की हत्या, दहेज के लिए गला दबाकर हत्या का आरोप,

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के त्रिलोकी बिगहा गांव की है। मृतका ममता देवी उसी गांव के अखिलेश यादव की पत्नी थी। घटना के बाबत थाना में पति समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया है।

By Prashant Kumar PandeyEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 07:26 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 07:26 PM (IST)
नवादा में पहले पंडाल में घुमाया, फिर घर लाकर कर दी पत्नी की हत्या, दहेज के लिए गला दबाकर हत्या का आरोप,
नवादा में पंडाल घुमाने के बाद घर लाकर पत्नी की हत्या

 नवादा : शारदीय नवरात्र में एक ओर  देवी दुर्गा की आराधना हो रही है। वहीं एक महिला की दहेज के लिए हत्या कर दी गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के त्रिलोकी बिगहा गांव की है। मृतका ममता देवी उसी गांव के अखिलेश यादव की पत्नी थी। घटना के बाबत थाना में पति समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। 

अष्टमी की रात पूजा पंडाल घुमाने ले गया, रात में दोनों के बीच झगड़ा हुआ
मृतका के भाई साधु कुमार ने बताया कि बहनोई अष्टमी की रात बहन को पूजा पंडाल घुमाने ले गए। रात में घर में दोनों के बीच झगड़ा हो गया। उसी दौरान बहन की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या की वजह बताते हुए कहा कि शादी के बाद से लगातार बतौर दहेज कभी 50 हजार तो कभी एक लाख रुपये की मांग की जा रही थी। राशि नहीं देने पर बहन को प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि गुरुवार की सुबह सूचना मिली कि बहन की मौत हो गई है। उनके ससुराल पहुंचे तो देखा कि गला दबाकर हत्या की गई है। इसकी सूचना मुफस्सिल थाना की पुलिस को दी गई।
पति समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए दिया आवेदन
 
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष लाल बिहारी पासवान ने बताया कि मृतका के भाई लीला बिगहा निवासी साधु ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है। जिसके आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इधर घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया है। परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।
chat bot
आपका साथी